फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudsters run away after taking gold chain and ring from woman

संतकबीरनगर: महिला से सोने की चेन और अंगूठी लेकर जालसाज चंपत, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

Thu, 23 Sep 2021 08:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Sep 2021 08:17 PM IST
सार

गोरखपुर की महिला के साथ जालसाजों ने साजिश रची। दस हजार रुपये के नाम पर लूट ले गए 50 हजरी रूपये का सोना।

विज्ञापन
Fraudsters run away after taking gold chain and ring from woman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर की रहने वाली महिला से जालसाज युवकों ने 50 हजार कीमत की सोने की चेन और अंगूठी लेकर चंपत हो गए। पीड़ित महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


जनपद गोरखपुर की रहने वाली माला श्रीवास्तव पत्नी बजरंग सहाय ने बताया कि वह भेली मंडी बरदहिया बाजार से ई -रिक्शा से मेंहदावल बाईपस जा रही थी। मेंहदावल चौराहा निकट समय माता मंदिर के पास एक युवक ई-रिक्शा में बैठा। युवक अच्छे से चाची कह कर बातचीत करने लगा।
विज्ञापन


युवक ने पूछा कहां जा रही है तो वह गोरखपुर जरूरी काम से जाने की बात बताई। जैसे ही वह मेंहदावल बाईपास पहुंची वैसे ही एक और युवक आ गया। दोनों युवक बातें करने लगे। दोनों युवकों ने छिनैती की बात करते हुए मन में भय व्याप्त कर दिया। दोनों भी गोरखपुर जाने की बात बताएं। दोनों फ्री में गोरखपुर ले जाकर गंतव्य तक छोड़ने की बात बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे युवक ने कहा कि उसके पास दस हजार रूपये है, जिसे कपड़े में बांध कर रखा है। इसे आप ले लीजिए और अपना सोने की चेन और अंगूठी रूमाल में बांध कर रख लीजिए। इसके बाद जालसाज महिला से सोने की चेन और अंगूठी ले लिया। दोनों युवक बारी-बारी से अभी आने की बात कह कर भाग गए। काफी देर बाद जब दोनों जालसाज युवक नही आए तो महिला ने मेंहदावल बाईपास पर मौजूद पुलिस कर्मियों को घटना की सूचना दिया।


महिला ने बताया कि सोने की चेन और अंगूठी की कीमत करीब 50 हजार रूपये थी। घटना की सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंच गए और आस-पास प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिससे जालसाजों की पहचान हो सकें। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed