{"_id":"61ac9dd4aa36a4687a4c4034","slug":"four-years-old-minor-girl-molestation-case-accused-arrested-from-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दरिंदे ने टॉफी देने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक: चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दरिंदे ने टॉफी देने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
Sun, 05 Dec 2021 04:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Dec 2021 04:39 PM IST
सार
बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी ने उसे टॉफी देने के बहाने परचून की दुकान पर ले गया। वहां से थोड़ी दूर पर ले जाकर बच्ची के साथ हैवानियत किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच इलाके के एक गांव में टॉफी का लालच देकर चार साल की बच्ची को बुलाकर युवक ने शनिवार की शाम दुष्कर्म किया। खून से लथपथ हालत में बच्ची के घर पहुंचने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर 20 वर्षीय आरोपी राजा अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। रविवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, चार साल की बच्ची शनिवार शाम पांच बजे अपने घर के सामने खेल रही थी। आरोपी राजा अंसारी ने टॉफी देने के बहाने उसे परचून की दुकान पर ले गया। उसे टॉफी खरीद कर दिया। इसके बाद उसे बहाल- फुसला कर दुकान से 50 मीटर की दूरी पर इस्लाम के खाली मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर उसे छोड़कर भाग निकला।
खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची तो परिजन सन्न रह गए। बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। इस पर परिजनों का गुस्सा फूटा और माहौल गरम हो गया। पहले पंचायत हुई। इसके बाद बच्ची के पिता ने शनिवार देर रात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग थानेदार से की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। रविवार की सुबह बाहर भागने की फिराक में जा रहे आरोपी राजा को ताजपिपरा चौराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया।