फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR case of robbery after Finance company picked up car in Gorakhpur

गोरखपुर: दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी ने उठवाई कार, पुलिस ने दर्ज किया लूट का केस

Tue, 09 Mar 2021 01:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Mar 2021 01:58 PM IST
सार

  • पीड़ित का आरोप- कार में थे दो लाख रुपये नकद और जरूरी कागजात, की गई मारपीट
  • कंपनी का कहना- साल भर से किस्त जमा नहीं होने पर कराई गई रिकवरी

 

विज्ञापन
FIR case of robbery after Finance company picked up car in Gorakhpur
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिक्टौर बाजार में सोमवार की शाम बोलेरो सवार लोगों ने संतकबीरनगर के मेंहदावल स्थित अंशिका हास्पिटल के संचालक संतोष कुमार गुप्ता से कार उनकी कार छीन ली। संतोष ने मारपीट कर कार, उसमें रखे दो लाख रुपये नकद और जरूरी कागजात लूटे जाने की तहरीर थाने में दी। केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि कार फाइनेंस कंपनी के लोग ले गए हैं। शाम को कार कंपनी में जमा कराई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर के मेंहदावल निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने तहरीर में लिखा है कि सोमवार को अपने छोटे भाई अनूप के साथ वह कार से भालोटिया मार्केट दवाएं खरीदने जा रहे थे। अपराह्न करीब तीन बजे सिक्टौर बाजार के पास सफेद बोलेरो से छह की संख्या में आए लोगों ने ओवरटेक कर कार रोकी और उसकी चाबी निकाल ली।
विज्ञापन


संतोष और अनूप को बाहर खींचकर दो लोग कार लेकर फरार हो गए। बाकी चार लोग बंदूक दिखाकर हॉकी से मारपीट करने लगे। कार में दो लाख रुपये नकद व जरूरी कागजात थे। मारपीट होती देख आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो चार युवक बोलेरो छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मार्च 2020 से नहीं जमा की गई किस्त

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि श्रीराम आटो फाइनेंस कंपनी से कार को फाइनेंस कराया गया था। मार्च 2020 से किस्त जमा न होने पर श्रीराम फाइनेंस की अधिकृत एजेंसी के लोगों ने कार को कब्जे में लिया है। इस दौरान मारपीट होने और कार में रुपये होने के आरोप की वजह से पुलिस लूट का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

फाइनेंस कंपनी की ओर से बताया गया कि संतोष कुमार गुप्ता ने 21 सितंबर 2018 को टाटा टिआगो गाड़ी लेने के लिए 4,28,000 रुपये फाइनेंस कराए थे। जिसमें 1,88,555 रुपये इंट्रेस्ट अतिरिक्त था। संतोष गुप्ता ने आखिरी बार नौ मार्च 2020 को किस्त जमा की। 1,78,600 रुपये शेष भुगतान नहीं करने पर कंपनी के बार-बार नोटिस भेजने पर भी किस्त जमा नहीं की गई। इसके बाद कंपनी ने रिकवरी के तहत गाड़ी उठवाई है। शाम को गाड़ी कंपनी के पास आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed