फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fight broke out over dancing on DJ in Gorakhpur

गोरखपुर: डीजे पर नाचने को लेकर जमकर हुई मारपीट, एक की हालत गंभीर

Sat, 05 Jun 2021 08:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Jun 2021 08:55 PM IST
सार

हरपुर बुदहट इलाके में हुई घटना, तहरीर पर पांच नामजद और 50 अज्ञात पर केस

विज्ञापन
Fight broke out over dancing on DJ in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके के रेवडा गांव में द्वारपूजा के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर शुक्रवार की रात घराती और बराती पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक को सिर पर चोट लगने की वजह से उसकी हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट इलाके के रेवडा गांव में त्रिलोकी चौरसिया के बेटी की शादी थी। बारात संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र के लहरी गांव से धनपत चौरसिया के घर से आई थी। शुक्रवार को रात में आठ बजे के करीब बारात रेवडा गांव पहुंची और द्वारपूजा का कार्यक्रम होने जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान डीजे भी बज रहा था जिसमे बराती और घराती दोनों पक्ष नाच रहे थे। नाचने को ही लेकर दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। गांव के लोगों ने बरातियों के बाइक को तोड़ डाला जिसमें शेषनाथ को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन उसे सहजनवां सीएचसी पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो से करीब एक दर्जन अधिक लोगों को थाने लाई और उन्हें पाबंद कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने दूल्हे के बाप की तहरीर पर अनिरुद्ध यादव, भुल्लन, अखिलेश, सुनील, अनिल निवासी रेवडा तथा गांव के 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलबा मारपीट तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह का कहना था कि दूल्हे के बाप की तहरीर पर पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलबा मारपीट तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed