फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father killed minor daughter in Gorakhpur

पिता ने दुधमुंही बच्ची को उतारा मौत के घाट, जानिए बेरहम बाप के हैवानियत की वजह

Mon, 01 Mar 2021 03:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Mar 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
Father killed minor daughter in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चिलुआताल थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर स्थित एक भट्ठे पर काम करने वाले एक युवक ने अपनी दुधमुंही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानबेला टोला पीरु शहीद निवासी बिजई ने अपनी पुत्री इंदू की शादी कुछ वर्ष पुर्व गुलरिहा थाना क्षेत्र के महतबरवा जंगली टोला निवासी रमेश के साथ किया था। रमेश शुरू से ही शराब पीने का आदी रहा है। वह हमेशा अपने पत्नी के साथ मारपीट करता रहता है। जिसकी वजह से बिजई अपनी बेटी व उसके बच्चों को अपने साथ रखकर बैजनाथपुर स्थित स्टार मार्का ईंट भट्ठे पर ईंट पाथने (बनाने) का कार्य करने लगे।
विज्ञापन


आरोपी रमेश रविवार को अपनी बेटी काजल की तबियत खराब होने पर इलाज कराने के लिए ले गया। साथ में बेटे प्रिंस (5) व बेटी श्रेया (2) को भी ले गया। तीनों बच्चों को साथ लेकर सोमवार की सुबह तक लापता रहा। सुबह पांच बजे मृत बच्ची को गोद में लिए रमेश जब ईंट भट्ठे पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान भट्ठे के मालिक गंगा ठकुराई ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बेटी काजल ने बताया कि मेरे पिता नशे में धुत होकर हम सबको इधर- उधर घुमाते रहे, रात हो पर एक बड़ी बाग में हम सबके साथ सो गए। आधी रात होने पर मेरा दुपट्टा लेकर बहन श्रेया का गला कसकर उसकी हत्या कर दिए। काजल ने बताया कि मेरे पिता नशे में अक्सर कहा करते थे कि श्रेया मेरी नाजायज औलाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed