फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deadly attack on Nagar Panchayat President of PiPiganj

गोरखपुर: पीपीगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Tue, 09 Nov 2021 01:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Nov 2021 01:30 PM IST
सार

भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह से मिलने नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीपुर गांव गए थे। रास्ते में पंचायत अध्यक्ष से कुछ लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं भाजपा विधायक बोले कि जिले की कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पा रही पुलिस।

विज्ञापन
Deadly attack on Nagar Panchayat President of PiPiganj
पीड़ित का हालचाल पूछते विधायक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक फतेहबहादुर सिंह से मिलने जा रहे पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल और उनके एक सहयोगी को सोमवार देरशाम कुछ लोगों ने जमकर पीट दिया। गंगा प्रसाद को गंभीर चोटें आई हैं। सिर फट गया है। 12 से ज्यादा टांके लगे हैं। कंधे में भी चोट आई है। गाड़ी भी तोड़ दी है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, एससी-एसटी एक्ट व मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि जिले की कानून-व्यवस्था पुलिस नहीं संभाल पा रही है।

विज्ञापन

 
नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल की तरफ से कैंपियरगंज पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक सोमवार को वह अपने सहयोगी शशिभूषण पासवान के साथ भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह से मिलने लक्ष्मीपुर स्थित छावनी जा रहे थे। इसी गांव में नगर पंचायत अध्यक्ष की जेसीबी भी गई थी। रास्ते में जेसीबी एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


इससे नाराज रामनयन, अर्जुन, सीताराम, भग्गू, श्यामलाल व गंगा ने जेसीबी चालक को जमकर पीटा। चालक ने मामले की सूचना जेसीबी मालिक व पीपीगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल को दी। सूचना पाकर जायसवाल अपने सहयोगी शशिभूषण के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही आरोपियों ने अध्यक्ष व उनके सहयोगी को देखा, हमला बोल दिया। लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके सहयोगी को गंभीर चोटें आई हैं। लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में कैंपियरगंज पुलिस ने रामनयन अर्जुन व सीताराम पुत्रगण फेंकू, भग्गू पुत्र लालचंद, श्यामलाल पुत्र भग्गू, गंगा पुत्र रूदल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विधायक के हस्तक्षेप के बाद सक्रिय हुई पुलिस

पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल और उनके सहयोगी को देखते ही लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों की लाठी, डंडे और रॉड से जमकर पिटाई की गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करके किसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष को बाहर निकाला और सूचना भाजपा विधायक को दी। विधायक ने हस्तक्षेप किया, तब जाकर कैंपियरगंज पुलिस सक्रिय हुई। खबर है कि मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद को कैंपियरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके सहयोग का मेडिकल परीक्षण किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक गंगा प्रसाद को गंभीर चोटें आई हैं। एसओ कैंपियरगंज दिलीप कुमार शुक्ला का कहना है कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम गांव गई। नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके सहयोगी की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष पीपीगंज गंगा प्रसाद जायसवाल ने कहा कि हमला साजिश का हिस्सा हो सकता है। मामूली विवाद में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। मामला तब ज्यादा गंभीर हो जाता है, जब भाजपा विधायक से मिलने जाते समय हमला किया गया। इसकी निष्पक्षता से जांच जरूरी है। पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। हमला होने के काफी देर बाद पुलिस पहुंची है।

विधायक भाजपा कैंपियरगंज फतेहबहादुर सिंह ने कहा कि  नगर पंचायत अध्यक्ष पर हमला गंभीर है। जिला पुलिस से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। अध्यक्ष मुझसे मिलने आ रहे थे। इस तरह का हमला मेरे ऊपर भी हो सकता है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। घटना से शासन जिला व पुलिस प्रशासन को अवगत करा दिया गया है फिर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed