फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of young man found hanging from fan in gorakhpur

यूपी: दोस्त के घर दावत खाने गए युवक की गला कसकर हत्या, इस हाल में मिला शव

Fri, 29 Oct 2021 10:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Oct 2021 10:43 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह मृतक के दोस्तों ने पुलिस को सूचना दिया कि दुर्गेश ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू किया तो पता चला कि वहां पर तीन से चार लोग रात में दावत किए हैं। दावत में शामिल लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from fan in gorakhpur
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंट इलाके के भैरोपुर स्थित वीर बहादुरपुरम कॉलोनी में दोस्त के घर दावत में गए एक युवक दुर्गेश (25) की गला कसकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह दोस्तों ने पुलिस को दुर्गेश के खुदकुशी करने की सूचना दी थी। पुलिस पहुंची तो कमरे के पास स्थित सीढ़ी की रेलिंग से तार के सहारे दुर्गेश का शव लटका मिला। उसके दोनों पैर आगे की ओर थे, बैठे होने की मुद्रा में शव था। तीन डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें गला कसकर हत्या की पुष्टि हुई है। देर रात तक मामले में एफआईआर नहीं दर्ज हो सकी थी, पुलिस ने रात्रि 11 बजे परिजनों को तहरीर देने के लिए संदेश भेजा था।  
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार सुबह घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा फोरेंसिक टीम और थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए थे। इस दौरान पिता ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया था। दुर्गेश मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसने मर्चेंट नेवी का कोर्स किया था। उसकी एक बहन है, जो बीएससी कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वीरबहादुरपुरम कॉलोनी के जिस घर में लाश मिली, वह राजघाट के मियां बाजार की निवासी रजनी मिश्रा का है। मकान में कोई रहता नहीं है, कभी कभार रजनी का बेटा यश मिश्रा (26) व उसके दोस्त वहां आते रहते हैं। गुरुवार शाम करीब सात बजे यश  अपने दोस्तों अमृत (26) और राजघाट के गीताप्रेस स्थित गुड़ियान टोला निवासी दुर्गेश गुप्ता के साथ वहां आया था। रात में उक्त मकान में दावत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दोस्तों ने डॉयल 112 पर दुर्गेश के खुदकुशी करने की सूचना पुलिस को दी थी। दुर्गेश के पिता गोविंद गुप्ता व मकान मालकिन रजनी मिश्रा को सूचना देकर बुलाया।  पुलिस के अनुसार, मौका-ए-वारदात पर दावत हुई थी। बिरयानी बनी थी। कुछ जूठी प्लेटें भी पड़ी थीं और दुर्गेश के गले में तार लिपटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed