फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Clash between two side for investigation of the work of Gram Panchayat in Basti

यूपी: ग्राम पंचायत के कार्य की जांच कराने को लेकर हुआ घमासान, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा गांव

Thu, 08 Oct 2020 10:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Clash between two side for investigation of the work of Gram Panchayat in Basti
मौके पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में घमासान हो गया। इस दौरान लाठी डंडे के साथ के साथ लोग एक दूसरे पर कूद पड़े। इतना ही नहीं गांव में कई राउंड फायरिंग भी की। इससे गांव के लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन


मामला पैकोलिया थानाक्षेत्र के भैरोपुर गांव की है। यहां ग्राम पंचायत के कार्य की जांच कराने को लेकर कई दिन से चल रही खींचतान ने बृहस्पतिवार सुबह खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सुबह करीब आठ बजे एक पक्ष के लोग ग्राम प्रधान के दरवाजे पर जा धमके। जहां दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। ईंट-पत्थर भी चलाए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


प्रधान के दरवाजे पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इस दरम्यान कई राउंड फायरिंग भी की गई, मगर पुलिस का कहना है कि गोली किसी को नहीं लगी है। दोनों पक्षों के सभी 16 घायलों को आनन-फानन में सीएचसी हर्रैया भेजा गया। पहलवान सिंह के लाइसेंसी एक बैरल बंदूक तथा पंडित सिंह का पिस्टल पुलिस ने बरामद कर कब्जे में ले लिया है। पिस्टल के तीन खोखे पंडित सिंह के छत से बरामद किया है। काफी मात्रा में लाठी, डंडा, फरसा, बल्लम भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये है पूरा मामला

पिछले पंचायत चुनाव में प्रधान बने काली प्रसाद उर्फ पंडित सिंह के निकट प्रतिद्वंदी पहलवान सिंह में विकास कार्यों की शिकायत और जांच को लेकर तनातनी चल रही थी। मंगलवार रात भी दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। गाली गलौज के बीच मारपीट भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने तेरह लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया था।

बुधवार को जमानत कराने के बाद बृहस्पतिवार सुबह बिजली के केबिल हटाने की बात पर फिर दोनों पक्ष आमने सामने हो गया। काली प्रसाद सिंह पक्ष का कहना है कि उनके दरवाजे पर खड़ी गाड़ियां कुछ लोग तोड़ने लगे। मना करने पर मारपीट हो गई। जिसमें काली प्रसाद सिंह उर्फ पंडित सिंह की चार लग्जरी गाड़ियां और जेसीबी का शीशा वगैरह तोड़ डाला।

पंडित सिंह के अलावा उनकी तरफ से घायलों में कृष्ण कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, सुनील सिंह, विक्रम सिंह, विमल सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, आनंद जीत सिंह और अमरेंद्र जीत सिंह शामिल हैं। दूसरे पक्ष के पहलवान सिंह के अलावा उस तरफ से रामराज सिंह, राम रंग सिंह,विवेक सिंह, जितेंद्र सिंह, पहलवान सिंह, रघुवर सिंह को चोटें लगीं।

अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है और शांति व्यवस्था हेतु दो दरोगा और सिपाहियों को गांव में लगाया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed