{"_id":"5e5636378ebc3ef4011e7a5d","slug":"child-died-after-mother-eaten-poison-with-her-son-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मोबाइल पर पति से हुआ झगड़ा, नाराज पत्नी ने बेटे के साथ खाया जहर, दोनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: मोबाइल पर पति से हुआ झगड़ा, नाराज पत्नी ने बेटे के साथ खाया जहर, दोनों की मौत
Wed, 26 Feb 2020 09:21 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Feb 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
इलाके के सूबेदार मांझा गांव निवासी सीमा साहनी (38) ने बुधवार की सुबह अपने सात वर्षीय बेटे बिट्टू के साथ जहर खा लिया। परिजन और आसपास के लोग दोनों को लेकर स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी मामले में किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
बड़हलगंज, चिल्लूपार और खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार सूबेदार माझां गांव निवासी चंदन साहनी बंगलौर में रहकर पेंट पालिश का काम करते हैं। गांव पर उनकी पत्नी सीमा अपनी बेटी शीतल (8) और बेटे बिट्टू (7)के साथ रहती है। उसके सास और ससुर गांव के दूसरे मकान में अलग रहते हैं। सीमा अपने दोनों बच्चों के साथ एक सप्ताह पूर्व खोराबार के जंगल रामलखना गांव स्थित मायके गई थी। बेटी शीतल को मायके छोड़कर वह सोमवार की सुबह बेटे के साथ ससुराल पहुंची।
बुधवार की सुबह सीमा ने बेटे को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। इसके बाद घर के बाहर दोनों बैठकर उल्टी करने लगे। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसके सास और ससुर को सूचना दी। ससुर और आसपास के लोग दोनों को स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां से हालत गंभीर होन पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में देर शाम दोनों की मौत हो गई।

Trending Videos
फोन पर पति से हुई थी कहासुनी
आसपास के लोगों और ससुर गोमती साहनी के अनुसार सीमा का उसके पति से बुधवार की सुबह फोन पर बातचीत हुई थी। लोगों के अनुसार पति से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। हालांकि अभी किसी ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति और मायकेवालों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चलेगा। उधर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।