फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   car rider escaped after throwing woman in gorakhpur

यूपी: गोरखपुर में युवती को नशे की हालत में फेंककर कार सवार फरार, दुष्कर्म की आशंका

Tue, 18 May 2021 06:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 May 2021 06:21 PM IST
सार

शाहपुर इलाके में किराए पर रहती है युवती, पुलिस ने घर पहुंचाया, दुष्कर्म की आशंका, पुलिस अभी मामले की कर रही जांच, पूछताछ के लिए लाए गए युवक को छोड़ा।

विज्ञापन
car rider escaped after throwing woman in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोरखनाथ इलाके के महाबीरपुरम कॉलोनी में सोमवार को कार सवार युवकों ने युवती की नशे की हालत में फेंक दिया और फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इलाज के बाद महिला थाने की पुलिस ने युवती को उसके घर पहुंचा दिया।

विज्ञापन


युवती जिस हालत में पुलिस को मिली उन परिस्थितयों को देखने पर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जिस युवक को पूछताछ के लिए थाने लाई थी उसे मंगलवार को छोड़ दिया। पुलिस अब कार सवारों की तलाश कर रही है। जिससे घटना के बारे में जानकारी मिल सके कि युवती के साथ क्या हुआ था। पुलिस के अनुसार युवती शाहपुर इलाके में किराए के कमरे में रहती है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के महाबीरपुरम कॉलोनी स्थित स्कूल के पास सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे एक युवती नशे की हालत में अचेत मिली। पेड़ से आम तोड़ रहे लोगों की नजर युवती पर पड़ी। लोग उसे होश में लाने के लिए नींबू पानी आदि पिलाने लगे। इस दौरान किसी ने डायल -112 पर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जांच में जुटी पुलिस

अभी पुलिस आती इससे पहले होश में आई युवती लोगों की भीड़ देख पास में खड़ी एक गाड़ी के पास चली गई। तभी एक युवक बाइक से आया और युवती उससे बात करने लगी। इसी दौरान एक कार आकर रूकी और युवती उसमें सवार होकर चली गई। लोगों ने समझा कि कार सवार युवक के परिचित होंगे। करीब 2.30 बजे कार सवार फिर उसी स्थान पर आए और युवती को नशे की हालत में फेंक कर चले गए।

सूचना पर सीओ गोरखनाथ के साथ एसओ गोरखनाथ रामज्ञा सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। युवती को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां से कुछ ठीक होने के बाद युवती को महिला थाने लाया गया और पुलिस ने उससे पूछताछ की। देर रात युवती ने बताया गया कि वह शाहपुर के बशारतपुर राजेंद्रनगर में किराए के कमरे में रहती है। हालांकि अभी उसके साथ क्या हुआ, युवती यह खुलकर नहीं बता रही है। जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने युवती को उसके घर पहुंचा दिया। उधर पुलिस मोहल्लेवालों की सूचना पर कार सवार युवकों के परिचित एक युवक को थाने लाई और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।

गोरखनाथ सीओ रत्नेश सिंह ने कहा कि युवती नशे की हालत में मिली थी। इलाज व पूछताछ के बाद उसे उसके घर पहुंचा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed