{"_id":"61b4a929ef825f501826ada3","slug":"body-of-young-man-found-on-bank-of-majhna-drain-not-identified-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आसपास के ही किसी युवक का हो सकता है शव, मौके पर मिला है खास सबूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: आसपास के ही किसी युवक का हो सकता है शव, मौके पर मिला है खास सबूत
Sat, 11 Dec 2021 07:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:05 PM IST
सार
शुक्रवार की शाम को मझना नाले के किनारे मिला था युवक का शव, झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया का मामला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया के पास मझना नाले के किनारे मिले शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त तो नहीं हो पाई है। लोगों में इस बात की चर्चा है कि मृत युवक अगल-बगल के ही किसी गांव का हो सकता है। वजह यह है कि जिस जगह पर युवक का शव मिला है वहां कोई अनजान आदमी पहुंच ही नहीं पाएगा। संभव है कि युवक व इलाके की अच्छी पहचान रखने वाले ही उसे इस सुनसान जगह पर लेकर आए हों और हत्याकर शव छोड़कर भाग गए हों।
शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे हरैया गांव के कुछ लोग मझना नाले के किनारे अपने खेत की तरफ गए थे। वहां नाले के किनारे एक खेत में युवक का शव दिखा। कीचड़ से सने शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची।
छानबीन शुरू हुई तो कुछ ही दूरी पर खून से सना जैकेट मिला, जिसे मिट्टी में दबाया गया था। घटना स्थल पर संघर्ष के भी निशान दिख रहे थे। पुलिस ने मौके से मिले जैकेट को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शनिवार को यह मामला चर्चा में रहा। लोगों का कहना है जिस जगह युवक का शव मिला है, वहां से आबादी काफी दूर है। एक खडंजा है, जो आगे पगडंडी में तब्दील हो गया है। अगर कोई दूर का व्यक्ति घटना को अंजाम देगा तो वह सीधे यहां पहुंच ही नहीं पाएगा। संभव है कि क्षेत्र का ही कोई ऐसा आदमी हो, जिसे इलाके की अच्छी पहचान हो।