फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BN National Academy School manager committed suicide by shot in gorakhpur

यूपी: बीएन नेशनल एकेडमी के प्रबंधक ने खुद को गोली से उड़ाया, पिता बोले- डिप्रेशन में था बेटा

Wed, 16 Dec 2020 06:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Dec 2020 06:18 PM IST
BN National Academy School manager committed suicide by shot in gorakhpur
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के अतरौलिया गांव में बीएन नेशनल एकेडमी के प्रबंधक राजा यादव (34) ने मंगलवार की रात दस बजे पिता के लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एक नाली बंदूक से गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े और फिर पुलिस को सूचना दी।



मुंह के नीचे गोली लगने पर सिर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। घरवालों का कहना है कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में थे जिस वजह से आत्मघाती कदम उठा लिया।


पिता सुरेंद्र यादव के मुताबिक, रोज की तरह मंगलवार को भी राजा ने सामान्य तरीके से भोजन किया फिर घर के दूसरी मंजिल पर सोने चला गया। वहां पर अलमारी में रखी बंदूक को निकालकर मुंह के नीचे गर्दन के पास रखकर ट्रिगर दबा दिया।
विज्ञापन


 

डिप्रेशन में थे राजा

गोली से सिर के चिथड़े उड़ गए और आवाज सुनकर घरवाले दौड़ पड़े। कमरे में जाते ही खून बिखरा देखकर पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी और चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा औेर बंदूक को कब्जे में ले ली।

पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि राजा यादव काफी दिनों से डिप्रेशन में था, इसका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल से चल रहा था। डॉक्टरों ने बताया था कि राजा यादव को अकेले नहीं छोड़ना है, अक्सर मैं उसके साथ ही रहा करता था। मगर किसी को नहीं लगा कि वह ऐसा कर लेगा।
 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed