{"_id":"5fc23c0554440f794c71aa84","slug":"blackmailing-after-talk-became-girl-on-social-media-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लड़की बन सोशल मीडिया पर की दोस्ती, अब कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: लड़की बन सोशल मीडिया पर की दोस्ती, अब कर रहा ब्लैकमेल
Sat, 28 Nov 2020 05:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Nov 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स लड़की बनकर युवक से बात कर रहा था, मामले खुलने के बाद आरोपी ने ऑडियो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
भटनी के नोनापार गांव निवासी एक युवक सूरत (गुजरात) में प्राइवेट नौकरी करता है। करीब चार साल पहले उसके फेसबुक आईडी पर अनन्या मेहता के नाम से एक लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। युवक ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर उसे अपने फ्रेंड लिस्ट में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों में अक्सर चैट के माध्यम से बातें होने लगी। कुछ दिन बाद दोनों गहरे मित्र बन एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इस बीच दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर भी बात करने लगे। तकरीबन दो साल बाद युवक को किसी माध्यम से पता चला कि अनन्या मेहता नाम से बनी आईडी फेक है और यह कोई लड़का चलाता है।
विज्ञापन
जानकारी के बाद युवक ने अपनी आईडी से उसे अनफ्रेंड कर रिश्ता समाप्त कर दिया। इससे नाराज आरोपी बातचीत का कुछ अंश वायरल कर ब्लैकमेल करने पर आमादा है। आरोपी ने पीड़ित से रुपये मांगने लगा।
इससे परेशान होकर युवक घर पहुंचा और पूरी बात अपने परिवारीजनों को बताई। पीड़ित के भाई ने भटनी थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी गोरखपुर स्थित गोरखनाथ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।