फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Become a policeman and robber one lakh rupees in Gorakhpur

गोरखपुर: पुलिसकर्मी बन चेकिंग की और लूट ले गए एक लाख, घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस

Fri, 06 Aug 2021 02:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Aug 2021 02:55 PM IST
सार

झारखंडी सब्जी मंडी के पास चूड़ा मिल के मुनीम के साथ हुई घटना, रकम अलग-अलग बताए जाने से पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध।

विज्ञापन
Become a policeman and robber one lakh rupees in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके की झारखंडी सब्जी मंडी के पास गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बदमाशों ने चूड़ा मिल के मुनीम शिव प्रसाद से पुलिस बनकर चेकिंग के दौरान एक लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर सुधीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पर लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से पुलिस जांच कर रही है। हालांकि मुनीम द्वारा लूट की रकम अलग-अलग बताए जाने से पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा स्थित चूड़ा मिल के मालिक अपने मुनीम चौरीचौरा के डुमरी खास निवासी शिव प्रसाद के साथ गुरुवार को झारखंडी सब्जी मंडी स्थित लाल पैथालॉजी में गए थे। मिल मालिक अंदर थे और शिव प्रसाद बाहर बैग लेकर खड़े थे। करीब तीन बजे दो बाइक से तीन युवक सादे कपड़ों में आए और मुनीम को बुलाया।
विज्ञापन


मुनीम के अनुसार, युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताया और शरीर व बैग की तलाशी लेने लगे। तलाशी के बाद युवक चले गए। कुछ देर बाद जब मुनीम ने बैग में देखा तो रुपये गायब थे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मुनीम ने बैग में पहले 1 लाख 90 हजार, फिर 1.5 लाख और अंत में एक लाख रुपये होने की बात कही है। इस वजह से घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल पुलिस पैथोलॉजी के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जालसाजों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पहले की घटना का नहीं हुआ पर्दाफाश
करीब एक माह पहले सात जुलाई को चौकी क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर स्कूटी की डिक्की से 1.90 लाख हजार रुपये गायब हुए थे। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कुछ युवकों की तस्वीर भी कैद हुई थी। पीड़ित जंगल सीकरी निवासी पुलिस विभाग के रिटायर्ड सरदार प्रसाद को पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed