{"_id":"61276f2262da0d31d1511ae9","slug":"attempt-to-murder-worker-by-slitting-throat-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: मजदूर का गला रेत कर हत्या का प्रयास, गांव में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर: मजदूर का गला रेत कर हत्या का प्रयास, गांव में सनसनी
Thu, 26 Aug 2021 04:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Aug 2021 04:12 PM IST
सार
श्रमिक की पत्नी ने भट्ठे के मुंशी व उसके सहयोगियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी के साथ तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल की हालत गंभीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिला के उतरौला स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे एक मजदूर को महुली थाना क्षेत्र के ग्राम झकही चक बेलडुहा गांव के नहर के किनारे पुलिया के पास गला काटकर हत्या का प्रयास किया गया। आवाज सुनकर मौके पर गश्ती पुलिस व ग्रामीणों के पहुंचने की आहट सुन अंधेरे का लाभ उठा कर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस उसे घायलावस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गई। हालत गंभीर होने पर बीआरडी कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले में श्रमिक की पत्नी ने भट्ठे के मुंशी व उसके सहयोगियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी के साथ तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
झारखण्ड प्रदेश के गुमिला जिला के सिसई थाना क्षेत्र के ग्राम दहीदो गांव निवासी राजकिशोर गुप्ता पुत्र राम लगन काफी दिनों से गोरखपुर जिला के हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम उतरौला में स्थित एक ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार की देर रात करीब बारह बजे उसे कुछ लोग करीब पांच किलोमीटर दूर लाकर महुली थाना क्षेत्र के ग्राम झकही चक बेलडुहा गांव के निकट नहर किनारे हत्या की नीयत से धारदार हथियार से गला रेतने लगे।
विज्ञापन
जान बचाने के लिए मजदूर ने आवाज लगाई। इसी दौरान गश्ती पुलिस को भनक लगी तो ग्रामीणों के सहयोग से टार्च की रोशनी जलाते हुए दौड़ पड़े। भनक लगते ही हमलावर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। पुलिस खून से लथपथ मजदूर को आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर गई।
हालत में सुधार होता नहीं देख चिकित्सकों ने बीआरडी कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार घायल मजदूर की पत्नी ने मुंशी हरिओम बाबा व उनके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ तहरीर दी है।