फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attack on driver with rod and Crush by mini Truck in Gorakhpur

यूपी: मामूली बात पर हुआ झगड़ा, ड्राइवर के सिर पर पहले रॉड से किया हमला फिर चढ़ा दी गाड़ी

Wed, 12 Feb 2020 08:19 AM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कैंपियरगंज (गोरखपुर)। Published by: हरीशचंद सिंह Updated Wed, 12 Feb 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
Attack on driver with rod and Crush by mini Truck in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर-फरेंदा मार्ग पर कैंपियरगंज वन निगम के पास संपर्क मार्ग पर पिकअप चालक अच्छेलाल यादव (40) की सोमवार रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। साथी पिकअप चालकों ने अच्छेलाल के सिर पर पहले रॉड से हमला किया फिर पिकअप उनके ऊपर चढ़ा दिया। वारदात के बाद आरोपित पिकअप लेकर भाग रहे थे, मगर मुख्य मार्ग पर आते ही वह पलट गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपितों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने पुराने विवाद में वारदात करना कबूल कर लिया।

विज्ञापन


मृतक अच्छेलाल बिहार के पश्चिमी चंपारण के बगहा के रहने वाले थे। साहबजगंज में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। वह सहजनवां के बोक्टा निवासी चंद्रमौल तिवारी की गाड़ी चलाते थे। आरोपित कोतवाली छोटे काजीपुर निवासी जिसान अंसारी, मुन्ना उर्फ एहसानुल्लाह भी उसके साथ ही दूसरे का पिकअप चलाते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, साहबगंज स्थित श्यामू काजू स्टोर से सामान लेकर अच्छेलाल यादव लक्ष्मीपुर, महराजगंज जाने के लिए निकले थे। पीछे से मुन्ना और निसार एक पिकअप से निकले। उन्हें सिद्धार्थनगर जाना था। तीनों ने रास्ते में पुराना विवाद खत्म करने की बात की और एक साथ आगे-पीछे जाने लगे। इस दौरान खाने-पीने के लिए मुख्य मार्ग से संपर्क मार्ग पर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे किया हमला...

रात बारह बजे के करीब अच्छेलाल के गाड़ी से उतरते ही आरोपितों ने पीछे से सिर पर रॉड से हमला कर दिया। अच्छेलाल के गिरते ही पिकअप उसके ऊपर चढ़ा दिया। अच्छेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। फिर आरोपित एक-एक पिकअप में हो गए और उसे लेकर भागने लगे।

इसी दौरान मुख्य मार्ग पर पिकअप पलट गया। उसमें लदे सामान को दूसरे पिकअप में लादकर आरोपित भागने लगे। इसी बीच एक वन कर्मी ने पिकअप पलटने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर आई पुलिस ने पीछा करके आरोपितों को दबोच लिया। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि कई बार सामान लादने को लेकर विवाद हुआ था, इसी वजह से अच्छेलाल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed