{"_id":"5e1c81e08ebc3e881043b0d4","slug":"animal-traffickers-and-police-encounter-near-bharti-school-three-police-man-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, तेजाब, पत्थर के हमले में दरोगा समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, तेजाब, पत्थर के हमले में दरोगा समेत तीन घायल
Tue, 14 Jan 2020 02:38 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, पिपराइच (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, पिपराइच (गोरखपुर)।
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:38 PM IST
सार
- पुलिस टीम पर तेजाब, पत्थर से पशु तस्करों ने बोला हमला
- सरगना समेत कुशीनगर के चार तस्कर चकमा देकर फरार
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उनौला के पास स्थित भारती स्कूल के पास रविवार की रात पिकअप सवार पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक तेजाब, पत्थर के हमले में दरोगा समेत तीन पुलिस वाले घायल हो गए। पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गई। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोच लिया जबकि सरगना समेत चार तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
तस्करों की पत्थरबाजी में दरोगा विजय सिंह परमार, हेड कांस्टेबल कयूम अली, कांस्टेबल प्रेम बहादुर सिंह को चोट आई। पकड़े गए बदमाश की पहचान कुशीनगर जिले के कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हरदो टोला बेलवा गांव निवासी राजकुमार तथा गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर टोला दहला निवासी प्रेम यादव के रूप में हुई है।
पिपराइच थानेदार सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पादरी बाजार की तरफ से ईट पत्थर, तेजाब, चाकू, लाल मिर्च पाउडर के साथ असलहों से लैस पिकप सवार छह पशु तस्कर पशुओं की तलाश में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने उनौला रोड़ पर विकास भारती स्कूल के पास उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख बदमाशों ने ईट पत्थर से पहले हमला किया लेकिन पुलिस द्वारा घिरता देख फायरिंग भी शुरू कर दिए। पुलिस टीम ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं, चार बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।