{"_id":"619659fe67a8f9070863364a","slug":"accused-of-putting-plaintiff-in-police-station-three-policemen-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फरियादी को गलत तरीके से थाने में बैठाने के आरोप में एसएसआई, एसआई व कांस्टेबल निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: फरियादी को गलत तरीके से थाने में बैठाने के आरोप में एसएसआई, एसआई व कांस्टेबल निलंबित
Thu, 18 Nov 2021 09:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Nov 2021 09:39 PM IST
सार
वरिष्ठ उप निरीक्षक राम प्रवेश सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल राजकुमार मिश्रा को थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाने में एक शिकायतकर्ता को गलत तरीके से बैठाने के आरोप में थाने के एसएसआई, एसआई और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा तत्कालीन एसओ के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
गुलरिहा थाने में एक महिला के गायब होने के प्रकरण में एक व्यक्ति ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया था कि थाने में उन्हें गलत तरीके से बैठाया गया था। खुद को पीड़ित बताते हुए इस व्यक्ति ने डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी ने सीओ बांसगांव को जांच का आदेश दिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
डीआईजी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार जांच अधिकारी सीओ बांसगांव राहुल भाटी ने अपनी रिपोर्ट में वादी को थाना गुलरिहा पर अवैध रूप से थाने पर बैठाने के आरोप में लापरवाही, अकर्मण्यता तथा स्वेच्छाचारिता का दोषी माना है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने गुलरिहा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक राम प्रवेश सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल राजकुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है। इसके अलावा तत्कालीन एसओ गुलरिहा के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।