{"_id":"60cc8dbff4cfa043947eb848","slug":"accused-of-murder-in-deoria-jail-made-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अंशु दीक्षित की तर्ज पर जेल में हत्या के आरोपी ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: अंशु दीक्षित की तर्ज पर जेल में हत्या के आरोपी ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Fri, 18 Jun 2021 05:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Jun 2021 05:43 PM IST
सार
जेल बैरक में मोबाइल से बात करने के दौरान वीडियो हुआ वायरल, जेल प्रशासन ने दी तहरीर।
विज्ञापन
देवरिया जेल से रतन का वीडियो वायरल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी के चित्रकूट जेल में मुख्तार के करीबी एवं पश्चिम के शातिर बदमाश की हत्या करने वाले गैंगेस्टर अंशु दीक्षित की तर्ज पर जेल में हत्या के मामले में बंद रतन उर्फ अंबुज यादव और उसके साथी का मोबाइल पर बात करने का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी भनक लगते ही देवरिया जेल प्रशासन ने उसके बैरक की तलाशी लिया तो उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ है। जेल प्रशासन ने बंदी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बरहज थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी गुड़िया मिश्रा ने आला अफसरों को शिकायती पत्र देकर बताया है कि जेल में बंद रतन यादव उर्फ अंबुज और पीयूष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों जेल के बैरक में मोबाइल से बात करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
महिला ने बताया है कि इनके खिलाफ हत्या सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बैरक से दोनों मोबाइल पर वार्ता करते हुए वीडियो बनाया है और उसके भाई पिंटू मिश्र के मोबाइल वाट्सअप पर तीन वीडियो भेजा है। जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
महिला ने गुहार लगाई है कि इनके द्वारा गांव में लोगों को फोन कर धमकाया जाता है। जिसकी वजह से लोगों में दहशत व्याप्त है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन ने शुक्रवार को रतन यादव के बैरक की तलाशी कराई तो उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ।
मोबाइल को अपने कब्जे में लेते हुए जेलर ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। इस मामले में बंदी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।