फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   15 arrested in case of soot and roaming in village at basti

बस्ती: कालिख पोतकर प्रेमी युगल को गांव में घुमाना भारी, 15 लोगों की हुई गिरफ्तारी

Wed, 29 Sep 2021 05:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Sep 2021 05:44 PM IST
सार

डीएम, एसपी समेत अधिकारियों ने लिया गांव का जायजा, एहतियातन फोर्स तैनात, गांव में पसर सन्नाटा।

विज्ञापन
15 arrested in case of soot and roaming in village at basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बस्ती जिले के गौर थानाक्षेत्र में कालिख पोतकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को हुई इस अमानवीय घटना की हकीकत जानने बुधवार को डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित दोनों परिवारों को हर संभव सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन देने के साथ गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। क्षेत्र के लोग भी इस हरकत की निंदा कर रहे हैं।

विज्ञापन


तीन दिन पहले गांव के किसी स्थान पर कुछ लोगों ने गांव के ही अनुसूचित जाति के परिवार के प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसे लेकर मंगलवार को बिरादरी के लोग जुटकर पंचायत करने लगे। पंचायत में दोनों के मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने का अमानवीय फरमान सुनाया गया, जिस पर तत्काल अमल भी कर दिया गया।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार के लोग असहाय होकर सबकुछ देखते रहे। बाद में पुलिस को लड़की की मां ने तहरीर दी। बाद में लड़की की मां की तहरीर पर गांव के 13 नामजद समेत कई अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed