{"_id":"64ff74cae18a373f03045ba4","slug":"crime-in-women-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-301998-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छेड़खानी के आरोपी के भाई की पिटाई से मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छेड़खानी के आरोपी के भाई की पिटाई से मौत, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पिपराइच पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस तो खुद पहुंच गए थे आरोपी के घर
- युवक के घायल होने पर आनन-फानन दर्ज किया छेड़खानी व पॉक्सो का केस
अमर उजाला ब्यूरो
पिपराइच (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव में छेड़खानी के आरोपी के भाई अनिल (28) की सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। आरोप है कि पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और फिर भर्ती में कराया गया था।
हालांकि, गांव में चर्चा है कि वह खुद छत से कूद गया था। पुलिस तहरीर के आधार पर किशोरी के बाबा, पिता व दो चाचा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस मृतक के भाई सुनील पर भी छेड़खानी व पॉक्सो का केस दर्ज की है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। गांव वालों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के पीछे पुलिस की लापरवाही है।
जानकारी के मुताबिक, सात सितंबर को एक किशोरी से बैलो गांव में सुनील ने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर उसे थप्पड़ भी मारा। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के घरवालों ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज करने की जगह टालमटोल शुरू कर दिया। दो दिन इंतजार के बाद नौ सितंबर को किशोरी के घर वाले आरोपी सुनील के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
घरवालों को देखकर सुनील तो फरार हो गया, लेकिन आरोप है कि उसके भाई अनिल की किशोरी के घरवालों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर पिटाई कर दी थी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को अनिल की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर अनिल के घरवालों ने हंगामा किया। पुलिस ने उनकी तहरीर पर भी केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस जांच कर रही है।