{"_id":"64bd711a744da6605a02f7d0","slug":"crime-in-women-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-249886-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बहू ने पति व सास-ससुर तो ससुर ने बहू पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बहू ने पति व सास-ससुर तो ससुर ने बहू पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर टोला पठखौलिया में एक महिला ने अपने पति व सास-ससुर पर फावड़े से प्रहार करने व मुंह में डंडा डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। वहीं ससुर ने भी बहु पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक, राजश्री पाठक ने पुलिस को दिए तहरीर में पति राहुल पाठक और सास राजमती देवी व ससुर मधुसूदन पाठक ने फावड़े से मारने और मुह में डंडा डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट, जानमाल की धमकी समेत अन्य धारा में केस दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष से ससुर मधुसूदन पाठक ने बहू पर गाली देने व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने इनकी तहरीर पर भी केस दर्ज कर लिया है।