{"_id":"64e3b5d67efe4ad87d01d526","slug":"crime-in-women-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-279660-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पति के बगल में सोई महिला की साड़ी खींचा, विरोध पर ईंट से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पति के बगल में सोई महिला की साड़ी खींचा, विरोध पर ईंट से हमला
Tue, 22 Aug 2023 01:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:39 PM IST
सार
शनिवार की रात में महिला पति के साथ घर के बाहर बरामदे में तख्त पर सोई थी। रात में करीब 9.40 बजे गांव का ही एक शख्स आया और अश्लील हरकत करने लगा। आरोप है कि उसने महिला की साड़ी खींच दी। हरकत होने पर महिला की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गीडा इलाके के एक गांव में शनिवार की रात पति के साथ सोई महिला की साड़ी खींचने और विरोध करने पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। रात में महिला ने डॉयल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात में महिला पति के साथ घर के बाहर बरामदे में तख्त पर सोई थी। रात में करीब 9.40 बजे गांव का ही एक शख्स आया और अश्लील हरकत करने लगा। आरोप है कि उसने महिला की साड़ी खींच दी। हरकत होने पर महिला की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगी।
पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पास में पड़े ईंट से हमला कर दिया। ईंट महिला के पैर पर लगी, जिससे वह चोटिल हो गई। आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। महिला की सूचना पर आई पुलिस आरोपी की तलाश में उसके घर भी गई, लेकिन वह फरार हो गया था।