फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cattle smugglers and police encounter, police jeep damaged

Gorakhpur News: पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, पुलिस जीप क्षतिग्रस्त

Fri, 08 Sep 2023 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 08 Sep 2023 10:37 AM IST
सार

एक स्कार्पियो में एक गाय और एक बछड़ा चोरी करके पशु तस्कर बाहर निकलने की फिराक थे। पुलिस ने कुर्सा-मदरिया सिवान के बाग के आसपास डेरा डाला। थोड़ी देर में स्कार्पियो से कुछ लोग आते दिखाई दिए जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस जीप पर तमंचे से फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Cattle smugglers and police encounter, police jeep damaged
पशु तस्करों के हमले में क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी।

विस्तार

गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट पुलिस और पशु तस्करों के बीच बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे थाना क्षेत्र के मदरिया गांव के सिवान में मुठभेड़ हो गई। घिरने पर पशु तस्करों ने फायरिंग कर दी। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हालांकि, पुलिस ने उसके बाद मोर्चा संभालते हुए चारों तरफ से घेरकर दो तस्करों को दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने पशु तस्करों के पास से दो गोवंश, तीन चाकू, दो तमंचा, कारतूस और तस्करी में शामिल वाहन बरामद किया है। पुलिस ने तस्करों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बंदीपुर निवासी मोहम्मद राशिद व आजमगढ़ के मुबारकपुर के पुरुषोत्तमपुर निवासी बाल चंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हरपुर बुदहट पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कार्पियो में एक गाय और एक बछड़ा चोरी करके पशु तस्कर थाना क्षेत्र से बाहर निकलने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर हरपुर बुदहट पुलिस ने कुर्सा-मदरिया सिवान के बाग के आसपास डेरा डाला।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: कुलपति आवास में डंप थीं दो हजार फाइलें, अब शुरू हुई जांच

थोड़ी देर में एक सफेद रंग की स्कार्पियो से कुछ लोग आते दिखाई दिए जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस जीप पर तमंचे से फायरिंग कर दी। हालांकि, पुलिस बाल-बाल बच गई।

जवाबी कार्रवाई पर हरपुर बुदहट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पशु तस्करों को चारों तरफ से घेर लिया और दो को स्कार्पियो के साथ दबोच लिया। पुलिस ने गाड़ी में क्रूरतापूर्वक ठूंसे गए दोनों गोवंशों को बाहर निकाला।

पहले भी पशु तस्करों ने पुलिस पर किया है हमला

  • 25 अगस्त 2023 : गुलरिहा थाना क्षेत्र के आयुष विश्वविद्यालय के पास से दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला को टक्कर मार कर भाग रहे पिकअप सवार पुलिस की जांच में गो तस्कर निकले थे। उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया था।
  • 7 मई 2023 : कोतवाली इलाके के अलीनगर में पशु तस्करों ने राहगीर की कार पर पथराव किया था। पुलिस पर गाड़ी चढ़ाकर भाग गए थे। बाद में ये कुशीनगर में मुठभेड़ में दबोचे गए।
  • नवंबर 2020: शाहपुर के झरना टोला में चौकी इंचार्ज पर पशु तस्करों ने हमला कर उनकी नाक तोड़ दी थी।
  • दिसंबर 2020 : शाहपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को तस्करों ने असलहा सटा दिया था।
  • जनवरी 2021 : शाहपुर थाने की नई बोलेरो में तस्कर टक्कर मारकर फरार हो गए थे।
  • जनवरी 2020 : रामगढ़ताल थाने की गाड़ी और आजाद नगर पुलिस चौकी की गाड़ी भी तस्करों ने टक्कर मारकर तोड़ दी।
  • फरवरी 2022 : तिवारीपुर इलाके में पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई।
  • 18 सितंबर 2022 : चिलुआताल पुलिस ने कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जुल्फिकार के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया।
  • 5 सितंबर 2022 : चौरीचौरा के सोरबरसा में पुलिस ने पशु तस्कर हरेंद्र यादव के पैर में गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed