{"_id":"64a5bb5f37777c8ec4046775","slug":"crime-in-a-girl-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-230193-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जेल से छूटा और दोबारा किशोरी को लेकर हो गया फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जेल से छूटा और दोबारा किशोरी को लेकर हो गया फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के एक गांव से फरवरी में लापता हुई किशोरी को पुलिस ने घर पहुंचाया। आरोपी युवक को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज दिया। लेकिन जमानत पर छूटने के बाद आरोपी 28 जून को दोबारा किशोरी को लेकर फरार हो गया। किशोरी की उम्र महज 15 साल है। अब पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी पिपराइच क्षेत्र में अपने ननिहाल गई थी। आरोप है कि फरवरी में किशोरी के गांव के बगल का युवक उसके ननिहाल पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के मामा ने पिपराइच थाने में अपहरण, दुष्कर्म व पाॅस्को एक्ट की धारा में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और किशोरी को बालिका आश्रम गृह में रखा था। फिर वह ननिहाल चली गई थी।
बताया जा रहा है कि 20 जून को किशोरी अपने शाहपुर इलाके वाले घर में आई थी कि इसी बीच आरोपी जमानत पर छूट गया। 28 जून को किशोरी घर के पास बगीचे में गई और वहीं से लापता हो गई। किशोरी की खोजबीन करने के बाद पिता ने दुष्कर्म के आरोपी जयहिंद के खिलाफ मंगलवार को बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही बच्ची को खोजकर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।