{"_id":"6457e7b4865f63e1d00fc725","slug":"cricket-tournament-gorakhpur-news-c-7-1-156069-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बस्ती और पौली टीम जीतकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बस्ती और पौली टीम जीतकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहुंची
Sun, 07 May 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
पौली के गागरगाड़ आयोजित क्रिकेट प्रतियोतिगा में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। संवाद
रोसयाबाजार। क्षेत्र के गागरगाड में चल रहे सात दिवसीय प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन का मैच दो पारियों में खेला गया। इसमें बस्ती और पौली की टीम ने जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को पहला मैच बस्ती और भरदौलिया के बीच खेला गया। बस्ती के कप्तान विकास यादव ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ियों ने आठ ओवर में 138 रन बनाकर प्रतिद्वंदी टीम के सामने लक्ष्य रखा। प्रतिद्वंदी टीम भरदौलिया के खिलाड़ी 92 रन पर ही ऑल आउट हो गए। इस प्रकार बस्ती की टीम के खिलाड़ी पिंकू यादव की 42 रन दो विकेट की नाबाद पारी की मदद से यह मैच बस्ती ने जीत लिया।
इसी प्रकार ग्राउंड में दूसरी पारी का मैच पौली और हंसवर के बीच खेला गया। हंसवर ने बैटिंग करते हुए पौली को 107 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में पौली ने यह मैच छह ओवर में छह विकेट से जीत लिया। खेल के आयोजक डॉ. जयप्रकाश शर्मा ने उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बाबूराम शर्मा, रमाकांत चौधरी, श्रीकांत, बलजीत यादव, विकास शर्मा, संदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुमित तिवारी, सुरजीत सहित अन्य खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।