फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cricket competition inaugurated by Hawk Sports at Kusmhi Cricket Ground

Gorakhpur News: हॉक स्पोर्ट्स छह रन से विजयी, उद्घाटन मैच में नीना थापा एकेडमी को हराया

Mon, 01 Jun 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cricket competition inaugurated by Hawk Sports at Kusmhi Cricket Ground
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर हॉक स्पोर्ट्स की ओर से विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं की शृंखला के बीच खेले गए उद्घाटन मुकाबले में हॉक स्पोर्ट्स ने नीना थापा क्रिकेट एकेडमी को हराया। बेहद रोमांचक मैच में छह रन से हराकर हॉक स्पोर्ट्स ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉक स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट पर 218 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज गोलू गुप्ता ने 68 गेंदों पर 54 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन

प्रियांशु उपाध्याय ने 48 गेंदों पर 55 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति दिलाई। कप्तान दीपक यादव ने 35 रन तथा ऋषभ शर्मा ने 22 गेंदों पर ताबड़तोड़ 33 रन बनाकर स्कोर 200 के पार पहुंचाया। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की ओर से अर्णव निषाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में 32 रन देकर पांच विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने कड़ा संघर्ष किया। अर्णव निषाद ने बल्ले से भी दम दिखाते हुए 44 गेंदों पर 42 रन बनाए। प्रभात गौड़ ने नाबाद 40 रन, करण कुमार ने 36 और आर्यन निषाद ने 29 रन बनाए। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट पर 212 रन ही बना सकी और जीत से छह रन दूर रह गई। हॉक स्पोर्ट्स की ओर से अफजल अली ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed