फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cricket Clash Series started by Surmount Cricket Academy

Gorakhpur News: आदित्य की फिरकी में फंसे बल्लेबाज, डीसीए क्लब 49 रन से जीता

Thu, 19 Mar 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cricket Clash Series started by Surmount Cricket Academy
गोरखपुर। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की ओर से सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट क्लैश सीरीज के उद्घाटन मुकाबले में डीसीए क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी को 49 रन से पराजित कर आगे की राह बनाई।
विज्ञापन


टॉस जीतकर डीसीए क्लब के कप्तान चंदन कनौजिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवर के मैच में डीसीए क्लब की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। टीम की ओर से अर्पित शुक्ला ने 41, अजय यादव ने 36, कृष्णमणि ने 35, अतुल यादव ने 27 और आदित्य चौधरी ने 21 रन का योगदान दिया। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में शिवांग प्रताप सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि अथर्व त्रिपाठी और यश यादव को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की टीम 30 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से राज शर्मा ने 41, रौनक सिंह ने 31, श्रेयन पाठक ने 20 और दिव्यांश मिश्रा और हर्ष जसवाल ने 10-10 रन बनाए। डीसीए क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए आदित्य चौधरी ने आठ ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट झटके। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए आदित्य चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार क्रिकेट कोच दुर्गेश चौधरी ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed