फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CPCB scientists return from outside the crematorium due to foul smell

Gorakhpur News: बदबू के कारण शवदाह गृह के बाहर से ही लौटे सीपीसीबी वैज्ञानिक

Thu, 29 Jan 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
CPCB scientists return from outside the crematorium due to foul smell
एनसीएपी के तहत कार्यों का किया निरीक्षण, दुर्गंध पर जताई चिंता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार ने बुधवार को शहर का दौरा किया। उन्होंने नौसड़ में एकला बंधे के पास निराश्रित गोवंश शव दाह गृह का निरीक्षण किया। अत्यधिक दुर्गंध के कारण उन्हें बाहर से ही निरीक्षण करना पड़ा। उन्होंने संचालन कर रही फर्म के प्रतिनिधियों से आवश्यक जानकारी ली और दुर्गंध पर चिंता जताई।
इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और कचरा प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत एकला बांध क्षेत्र से हुई, जहां मियावाकी पद्धति से किए जा रहे सघन पौधरोपण, सुंदरीकरण और सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। डॉ. अरविंद ने इन कार्यों को वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में अहम बताते हुए कार्यों की गति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

इसके बाद सुथनी स्थित निर्माणाधीन एनसीएपी परियोजना में डोमेस्टिक हजार्डस वेस्ट प्लांट का निरीक्षण किया गया। डॉ. अरविंद कुमार ने संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा और मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये परियोजनाएं शहर में वायु प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण सुधार की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता शैलेष कुमार, अवर अभियंता सुलेख यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed