{"_id":"5f4666048ebc3e3cc352cd8d","slug":"covid-19-test-gorakhpur-news-gkp3631075125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टेस्टिंग बढ़ाएं, निजी अस्पतालों के टेस्टिंग डाटा करें फीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टेस्टिंग बढ़ाएं, निजी अस्पतालों के टेस्टिंग डाटा करें फीड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश
कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए बैठक में सीडीओ ने दिए निर्देश
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग के बगल हाल में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रतिदिन कोविड-19 टेस्टिंग का दायरा बढ़ाया जाए और निजी अस्पतालों द्वारा किए जा रहे टेस्ट का डाटा उपलब्ध कराने के साथ फीडिंग की जाए। ये बातें सीडीओ ने बुधवार को हुई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन जांच में पॉजिटिव पाए गए मरीजों का उसी दिन फैसिलिटी एलॉटमेंट करना सुनिश्चित करें, साथ ही उनके संपर्क में आए हाई और लो रिस्क कांटेक्ट की ट्रेसिंग करके 24 घंटे में पोर्टल पर अपलोड कराएं। होम आइसोलेशन वाले कोरोना पॉजिटिव लोगों की प्रत्येक दिन काउंसलिंग करें। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करके डोर-टू-डोर सर्विलांस एवं सैंपलिंग की समीक्षा करें। उन्होंने यूपी कोविड-19 ट्रैक्स पोर्टल की विस्तृत जानकारी लेने के साथ कर्मचारियों की उपस्थिति, कोविड-19 टेस्ट के लिए ट्रु-नाट मशीन एवं एंटीजन किट की उपलब्धता की समीक्षा की। इस दौरान सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, डॉ. प्रशांत अस्थाना, डॉ. समीर सिंह आदि मौजूद रहे।