फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   covid 19 positive found in maharajganj UP

महराजगंज में मिले 43 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 997

Mon, 17 Aug 2020 08:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Aug 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
covid 19 positive found in maharajganj UP
corona in india - फोटो : पीटीआई

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को 43 कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि किसी को स्वस्थ होने की पुष्टि नहीं की गई। अब तक जिले में कोरोना के कुल मामले में 1674 हो चुके हैं। जिसमें कोरोना के सक्रिय मामले 997 हैं।

विज्ञापन


संक्रमितों में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है। अब कोरोना से जंग जीतने वालो की संख्या 659 हो चुकी है। वहीं कोरोना से मरने वालो की संख्या में बढोत्तरी दर्ज हुई है। अब तक कोरोना से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मृतक के गांव में कैंप लगाकर लोगों की स्क्रिनिंग एवं जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि सोमवार को 43 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें महराजगंज के 13, लक्ष्मीपुर 8, मिठौरा 7, नौतनवां 1, निचलौल 1, परतावल 1, फरेंदा 1, सिसवा के 3 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 8 अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक 25335 सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जागरूक करने में जुटी है। मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए अपील की जा रही है। जहां संक्रमण के केस सामने आ रहे, वहां अधिक से अधिक से लोगों की जांच तेजी से की जा रही है। वर्तमान में 445 लोग होमआईशोलेसन में हैं। निगरानी समितियों के सदस्य होम आईशोलेसन में रहने वाले लोगों पर नजर रख रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed