फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cousin's head broken after eating one piece of meat

Gorakhpur News: घर पर दी थी दावत, एक पीस मीट को लेकर हुआ विवाद, घायल- भर्ती, जानें क्यों

Sat, 04 May 2024 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Cousin's head broken after eating one piece of meat
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के मोहनापुर ओबा टोला में बृहस्पतिवार को दोपहर में दावत के दौरान एक पीस मीट निकाल कर खाने पर चचेरे भाई का युवक ने राॅड मारकर सिर फोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर है, वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित मोहनापुर ओवा टोला में दोपहर के समय गांव के युवकों ने आपस में मीट और लिट्टी की दावत रखी थी। इस दौरान गांव का मिंदर कुमार पहुंचा और पहले ही एक पीस मीट निकाल कर खा लिया। आरोप है कि इससे नाराज चचेरे भाई वकील ने मिंदर कुमार को दौड़ा कर राॅड से पीटा।
विज्ञापन


इससे उसका सिर फट गया। वह अचेत होकर गिर गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मोहनापुर ओबा टोला निवासी वकील के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed