{"_id":"645e06be1202798f0d048abd","slug":"cousin-died-in-road-accident-before-sister-marriage-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बहन की शादी से पहले चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बहन की शादी से पहले चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 12 May 2023 02:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 May 2023 02:58 PM IST
सार
गीडा थाना क्षेत्र के कोल्हुई निवासी नंदलाल बिजली विभाग में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार रात मोहद्दीपुर स्थित कार्यालय से काम खत्म कर शहर में बरात में गए थे। देर रात गीडा गांव जा रहे थे कि रास्ते में रुस्तमपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के रुस्तमपुर के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में बिजली कर्मी नंदलाल (30) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनकी चचेरी बहन की शादी है, इस वजह से शव का अंतिम संस्कार बरात विदा होने के बाद करने का फैसला परिजनों ने लिया है।
जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के कोल्हुई निवासी नंदलाल बिजली विभाग में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार रात मोहद्दीपुर स्थित कार्यालय से काम खत्म कर शहर में बरात में गए थे। देर रात गीडा गांव जा रहे थे कि रास्ते में रुस्तमपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।
पुलिस अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। जिस घर में खुशियों की शहनाई बज रही थी, वहां पर मातम छा गया। तीन भाइयों में छोटे नंदलाल की अभी शादी नहीं हुई थी। उधर, परिवार वालों ने तय किया है कि बहन की विदाई के बाद ही अंत्येष्टि की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन