{"_id":"684d5af4d8912adf02024f2a","slug":"court-has-sentenced-gorakhpur-mafia-chandan-singh-to-life-imprisonment-he-had-murdered-doharia-santosh-singh-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली नहीं मनाने दूंगा: माफिया चंदन ने दी थी धमकी...त्योहार के दिन ही कर दी हत्या- आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली नहीं मनाने दूंगा: माफिया चंदन ने दी थी धमकी...त्योहार के दिन ही कर दी हत्या- आजीवन कारावास की सजा
Sat, 14 Jun 2025 04:50 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 14 Jun 2025 04:50 PM IST
सार
गोरखपुर के डोहरिया के चर्चित संतोष सिंह हत्याकांड में आरोपी चंदन सिंह को न्यायालय ने अजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोप था कि दोस्त के हत्या के बाद माफिया चंदन सिंह ने धमकी देते हुए संतोष सिंह से कहा था कि दिवाली त्योहार नहीं मनाने दूंगा।
विज्ञापन
आरोपी चंदन सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चिलुआताल थानाक्षेत्र के डोहरिया बाजार में दिवाली के दिन मिठाई खरीदने गए संतोष सिंह की हत्या के मामले में माफिया चंदन सिंह उर्फ देवकीनंदन को उम्रकैद की सजा मिली है। हत्या के केस में दोष सिद्ध पाए जाने पर अपर सत्र न्यायधीश अवनीश कुमार राय ने सजा सुनाई। चंदन पर 50,500 रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर उसे 162 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने बताया कि 13 नवंबर 2012 को दोपहर करीब तीन बजे डोहरिया निवासी मुकेश सिंह अपने चाचा संतोष सिंह के साथ दीपावली की मिठाई खरीदने डोहरिया बाजार जा रहे थे। मुख्य चौराहे पर पुरानी रंजिश में चंदन सिंह ने संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस मामले में चंदन समेत छह लोग आरोपी बनाए गए थे। पांच लोगों को दोष मुक्त कर दिया गया। चंदन पर ही हत्या का आरोप तय हुआ था। चंदन फिलहाल गाजियाबाद के डासना जेल में बंद है।
विज्ञापन