फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Courier caught smuggling gold in Gorakhpur, half a kilo of gold recovered- many names of the market

सोने की अवैध तस्करी: बैंकॉक से लाकर गोरखपुर में खपाने की तैयारी थी, पकड़ा गया- जानिए तस्करी की पूरी कहानी

Sat, 05 Apr 2025 12:08 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 12:08 PM IST
सार

 दरअसल, बैंक रोड पर एक मनी एक्सचेंज दफ्तर फॉरेन करेंसी एक्सचेंज का काम करता है। इसी के कर्मचारी को केंद्रीय एजेंसी की टीम ने गिरफ्तार किया है। एजेंसी के सूत्रों ने बताया सूचना मिली थी कि कैरियर ढाई किलो अवैध सोने के साथ कोलकाता से गोरखपुर के लिए चला था।

विज्ञापन
Courier caught smuggling gold in Gorakhpur, half a kilo of gold recovered- many names of the market
DRI करवाई

विस्तार

डीआरआई राजस्व खुफिया (निदेशालय) की टीम ने गोरखपुर से कुरियर (तस्कर) को गिरफ्तार किया। बैंकॉक से कोलकाता होते हुए गोरखपुर (हिंदी बाजार) में अवैध सोना खपाए जाने की सूचना पर पहुंची केंद्रीय एजेंसी की लखनऊ टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर में तस्कर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


जांच में आरोपी के पास से तकरीबन 500 ग्राम अवैध सोना मिला। एक दिन पूछताछ के बाद सोना जब्त कर शुक्रवार को आरोपी का चालान कर दिया गया। दरअसल, बैंक रोड पर एक मनी एक्सचेंज दफ्तर फॉरेन करेंसी एक्सचेंज का काम करता है। इसी के कर्मचारी को केंद्रीय एजेंसी की टीम ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Courier caught smuggling gold in Gorakhpur, half a kilo of gold recovered- many names of the market
पिछले दिनों भी पकड़ा गया था तीन किलो अवैध सोना - फोटो : अमर उजाला

एजेंसी के सूत्रों ने बताया सूचना मिली थी कि कैरियर ढाई किलो अवैध सोने के साथ कोलकाता से गोरखपुर के लिए चला था। इसी सूचना पर केंद्रीय एजेंसी को टीम ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया। सूत्रों ने बताया कि बैंकॉक से कोलकाता आने और गोरखपुर आने के बीच कैरियर ने अलग-अलग रास्तों का प्रयोग किया।

बिहार गोपालगंज होते हुए देवरिया-गोरखपुर की सीमा में प्रवेश करने के दौरान टीम ने उसे रोका और पूछताछ की तो मौके से 500 ग्राम अवैध सोना बरामद हुआ। कैरियर के पास इसका कोई कागज या पर्ची नहीं मिली।


 

विज्ञापन

Courier caught smuggling gold in Gorakhpur, half a kilo of gold recovered- many names of the market
तस्करी कर सोना खपाते हैं - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों की मानें तो ढाई किलो सोने को लेकर पूछताछ में उसने बताया कि कोलकाता से गोरखपुर आने के दौरान डेढ़-दो किलो अवैध सोना धंधेबाजी के अन्य केंद्र तक पहुंचाकर 500 ग्राम खुद लेकर गोरखपुर आ रहा था। सख्ती से पूछताछ में उसने कुछ नाम और अपने हवाला एक्सचेंज का नाम ही टीम को बताया।

इस आधार पर आने वाले दिनों में अभी और कार्रवाई की जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि पकड़ा गया कैरियर हिंदी बाजार के अलावा के बड़हलगंज के धंधेबाजों के साथ मिला है। सूत्रों की मानें तो बड़हलगंज के कुछ धंधेबाजों ने कोलकाता में भी सोने चांदी की दुकान खोल रखी है। बैंकॉक से आने वाला अवैध सोना पहले यहां खपाया जाता है। फिर वहां से अलग-अलग माध्यम से बिहार, पटना होते हुए देवरिया, गोरखपुर, लखनऊ तक खपता है।

विज्ञापन

Courier caught smuggling gold in Gorakhpur, half a kilo of gold recovered- many names of the market
Gold Bars - फोटो : Amar Ujala

मनी एक्सचेंज के कर्मचारी का पकड़ाया था हवाला रकम

गोरखपुर के एक मनी एक्सचेंज कर्मचारी का पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर ढाई करोड़ रूपये हवाला रकम पकड़ा गया था। सूत्रों ने बताया कि इस दिनों ये एक्सचेंज दफ्तर वाले हवाला और अवैध सोने के आयात निर्यात में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए हवाला नोट से भी बैंकॉक से लाया अवैध सोना खपाए जाना था। लेकिन, नोट पकड़ा गया।। ऐसे ही अब एक्सचेंज कंपनी का कर्मचारी अवैध सोने के साथ पकड़ा गया।

एक्चेंज कर्मी पुराना कुरियर, शातिर तरीके से करता है काम

एजेंसी के सूत्रों की मानें तो एक्सचेंज कर्मी बेहद पुराना है और सोने के अवैध धंधे को बेहद शातिर तरीके से अंजाम देता है। सूत्रों ने बताया कि ये कुरियर जब पकड़े जाते हैं तो पहले दो तीन घंटे टाल मटोल करते हैं। इससे तय समय तक केंद्र पर नहीं पहुंचने से उन सभी धंधेबाजों को गड़बड़ी का अंदेशा हो जाता है और वो अपने दुकान से अवैध समानों को हटा देते हैं। इससे अगर टीम सूचना के बाद पहुंचे भी तो मौके पर कुछ न मिले। 

कई नामों के लिए जाने की चर्चा, एक्सचेंज से है जुड़ाव

सूत्रों की मानें तो कर्मी ने पुराने धंधेबाजों के नाम एजेंसी के सामने लिए हैं। इसमें धंधेबाजी करने वाला एक धंधेबाज अब खुद को किनारे कर चुका है, उसका नाम भी लिया। इसके अलावा हाल में ही एजेंसी की तरफ से की गई कार्रवाई में पकड़ाए धंधेबाज के परिवार के सदस्य का नाम भी करियर ने लिया है। एजेंसी इस आधार पर कारवाई करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed