फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   couple of Gida area were injured in accident husband died

Gorakhpur News: घायल महिला की हालत नाजुक, चार बच्चे रो-रोकर बेहाल

Thu, 04 May 2023 02:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 May 2023 02:29 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, गीडा इलाके के गाहासाड़ निवासी ईश्वर प्रसाद पत्नी गुड़िया के साथ खजनी इलाके में रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। रात में लौटते समय छताई पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन
couple of Gida area were injured in accident husband died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर सड़क हादसे में मंगलवार रात में घायल महिला की मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति के शव को पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गीडा इलाके के गाहासाड़ निवासी ईश्वर प्रसाद पत्नी गुड़िया के साथ खजनी इलाके में रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। रात में लौटते समय छताई पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर ईश्वर प्रसाद की मौत हो गई। जबकि, पत्नी गुड़िया का मेडिकल कॉलेज उपचार चल रहा है। उनकी तीन बेटी और एक चार साल का बेटा है। ईश्वर पुराने कपड़े फेरी लगाकर बेचते थे। घर की माली हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीएम व ट्रक में टक्कर, कोई हताहत नहीं
गीडा इलाके के बोक्टा तिराहे के पास मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे ट्रक और डीसीएम में टक्कर हो गई। डीसीएम की रफ्तार भी धीमी थी, इस वजह से बड़ा हादसा नहीं हुआ। मामूली रूप से घायल डीसीएम चालक का उपचार पुलिस ने कराया।


जानकारी के मुताबिक, बोक्टा तिराहे के पास ट्रक खड़ा था। सामने से आते वक्त डीसीएम मोड़ने के दौरान टकरा गई। जिससे डीसीएम चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया। एसओ मदन मोहन ने बताया कि मामूली रूप से घायल चालक का इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed