फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Couple married in Temple with presence of Police in Gorakhpur

प्रेम में घर वाले बने दीवार तो भाग निकले प्रेमी युगल, पुलिस ने बुलाकर ऐसे रचाई शादी

Sun, 21 Jun 2020 08:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Jun 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Couple married in Temple with presence of Police in Gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामनगर सूरस गांव से भागे प्रेमी युगल ने रविवार को हरपुर बुदहट थाने के मंदिर में शादी रचा ली।
विज्ञापन


दरअसल, दोनों के घर के जाने के बाद परिवार वाले अपहरण का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने दबाव बनाया तो दोनों थाने लौटे और बालिग होने का प्रमाण देते हुए शादी पर अड़ गए। फिर क्या पुलिस ने पंचायत शुरू की और दोनों परिवारों को समझाकर शादी को रजामंद कर लिया।

शादी के बाद परिवार वाले भी बच्चों की खुशी को अपनी खुशी बताया और हंसी खुशी लेकर घर गए। जानकारी के मुताबिक, रामनगर सूरस निवासी सतेंद्र यादव पुत्र फूलचंद व पड़ोस की युवती सुगम यादव पुत्री प्रेमश यादव का करीब डेढ़ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


6 जून को दोनों घर से फरार हो गए। युवती के परिजनों ने 8 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को जानकारी मिली कि युवती पड़ोस के युवक के साथ चली गई है। बदायूं पहुंचे प्रेमी युगल को थाने पर बुलाया गया और रविवार को उनकी शादी करा दी गई। थानाध्यक्ष जटाशंकर का कहना है कि प्रेमी युगल बालिगथे। परिजनों की सहमति पर दोनों मंदिर में शादी रचा कर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed