{"_id":"669da46fb1af1938e20ebe65","slug":"country-liquor-shop-in-bullion-markettraders-worried-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-628496-2024-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News:निर्माणाधीन शहीद बंधू सिंह परिसर में देसी शराब की दुकान, सराफा व्यापारी परेशान- जिम्मेदार अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News:निर्माणाधीन शहीद बंधू सिंह परिसर में देसी शराब की दुकान, सराफा व्यापारी परेशान- जिम्मेदार अंजान
Mon, 22 Jul 2024 03:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:19 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन परिसर में ही टीन शेड घेरकर देशी शराब बेची जा रही
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी बाजार के सराफा बाजार में देसी शराब की दुकान से व्यापारी परेशान हैं। शहीद बंधु सिंह स्मारक पार्क में मल्टीप्लेक्स शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शराब की दुकान खुली है, जबकि अन्य दुकानों को खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि उनके सोने-चांदी की दुकानें तोड़कर दूसरी जगह वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम नहीं किया गया, लेकिन शराब की दुकान को उसी निर्माणाधीन परिसर में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
फरवरी में शहीद बंधु सिंह पार्क में बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई थी।
विज्ञापन
निर्माण की जद में 40 दुकानें आ रही थीं, जो दो हिस्सों में थीं। इसमें अधिकतर सोने-चांदी की दुकान के साथ नाश्ते की और विभिन्न दुकानें थीं। इसी के साथ में देसी शराब की दुकान का भी एक ठेका है। इसे लेकर स्थानीय दुकानदारों में काफी विरोध है।
सराफा मंडल के महामंत्री हरिद्वार वर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान उसी परिसर में थी। उन्होंने जनहित के काम को देखते हुए दुकान तोड़े जाने के बाद दूसरी जगह किराए की दुकान खोल ली, लेकिन अभी भी कई व्यापारी ऐसे हैं, जिन्हें दुकान नहीं मिल सकी और उनकी दुकानें बंद हैं।
शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि दुकान के संचालन होते ही नगर आयुक्त से इस मामले की शिकायत की गई। उन्होंने कार्रवाई के लिए भी निर्देशित नहीं किया। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के अभियंता से संपर्क किया तो उन्होंने आबकारी विभाग जाने की बात कही।
दुकान संचालित न हो, अपने स्तर से कोई प्रयास नहीं किया। आबकारी इंस्पेक्टर से संपर्क कर जब दुकान के संचालन की जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि डीएम के आदेश से दुकान का संचालन हो रहा है।