{"_id":"667b689349e93bd4c907815d","slug":"councilors-son-kidnapped-the-shopkeeper-and-beat-him-with-a-weapon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-601412-2024-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पार्षद पुत्र ने दुकानदार का किया अपहरण, असलहे से मारा-पीटा भी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पार्षद पुत्र ने दुकानदार का किया अपहरण, असलहे से मारा-पीटा भी; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 26 Jun 2024 06:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहपुर इलाके के संगम चौराहा स्थित ड्राई क्लीनर संचालक ने भाजपा के एक पार्षद के बेटे पर रविवार रात अपहरण कर असलहे के बट से मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जनपद निवासी प्रदीप कुमार चौरसिया शाहपुर के मानस विहार कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। उनकी संगम चौराहे पर ड्राई क्लीनर्स की दुकान है। उन्होंने मंगलवार को शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रविवार रात भाजपा के एक पार्षद का पुत्र अपने तीन-चार साथियों के साथ उनके क्वार्टर पर कार से पहुंचा।
विज्ञापन
उन्हें बातचीत करने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। वहां से चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर ले गए और कहने लगे कि जो तुमसे 12 लाख रुपये के लेनदेन का मामला है, उसे भूल जाओ, नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। उसने एतराज किया तो आरोपियों ने कार में ही उसे मारा पीटा।
विज्ञापन
शोर करने पर मुंह दबाकर असलहे के बट से मारपीट कर कार से बाहर धकेल दिया। वह किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।