फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Councilor gave memorandum to the Mayor regarding the issues in the House meeting.

Gorakhpur News: नगर निगम सदन में उठा जीआईएस सर्वे की विरोध- कहा, ऐसा न हो वोट मांगने जाएं और जनता भगा दे

Tue, 27 Feb 2024 06:05 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 06:05 PM IST
सार

गोरखपुर नगर निगम सदन में पार्षद ऋषि मोहन वर्मा और जियाउल इस्लाम ने जीआईएस सर्वे से संपत्ति कर का विरोध जताया। पार्षद ऋषि मोहन लंबे समय से जीआईएस सर्वे का विरोध कर रहे हैं। वहीं, सपा पार्षद जियाउल इस्लाम ने कहा, मतदान के समय वोट की जगह जनता भगा  न दे।

विज्ञापन
Councilor gave memorandum to the Mayor regarding the issues in the House meeting.
सदन की बैठक में मेयर, नगर आयुक्त और पार्षद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

नगर निगम सदन के बैठक की शुरूआत मंगलवार दोपहर 12 बदे काफी नोंक-झोंक भरी रही। पार्षदों ने प्रस्ताव शुरू होने के पहले विभिन्न मुद्दों पर अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि नई परंपरा से उन्हें अपने प्रस्ताव को सदन में रखने में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा जीआईएस सर्वे को लेकर पार्षदों ने खासी नाराजगी जताई।

विज्ञापन


विज्ञापन


एक दिन पहले मेयर को दिए प्रस्ताव में पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने जीआईएस बिलों में सुधार के लिए इस विषय को सदन में रखा। कहा, ये सिर्फ हमारे वार्ड में नहीं, बल्कि पूरे शहर में समस्य है। जीआईएस सर्वे के अनुसार संपत्ति कर का निर्धारण मनमाने तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वार्ड के लोगों को खासी परेशानी हो रही। पूर्व उपसभापति और सपा के पार्षद जियाउल इस्लाम ने जीआईएस सर्वे को लेकर मंच के सामने विभिन्न मुद्दे रखे। कहा, जीआईएस सर्वे का विरोध सभी पार्षदों के है, लेकिन इसे सभी एक रायसुमारी में पटल पर नहीं रख पा रहे हैं।

ऐसे में कहीं ऐसा न हो कि आने वाले चुनाव में जनता के पास वोट मांगने जाएं तो इसी जीआईएस बिल की नाराजगी से वो हमें भगा न दें। सपा के पार्षद सहाब अंसारी अपने मुद्दे को रखते हुए सीधे जाकर डायस( मंच) के सामने धरने पर बैठ गए। पार्षदों ने मनाकर उन्हें वापस अपनी कुर्सी पर भेजा।

बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने वार्ड में एक ठेकेदार द्वारा नियम विरूद्ध कामों के प्रति नाराजगी जताई। कहा, नगर निगम संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करते हुए उसपर कानूनी कार्रवाई भी करे।

 अजय राय ने संपत्तियों का पूछा ब्यौरा
सिविल लाइंस के पार्षद अजय राय ने सदन के सामने नगर निगम की संपत्तियों को निजी फर्मों को दिए जाने पर औचित्य उठाया। कहा, नगर निगम ने आईटीएमएस और अन्य परिसर के हिस्से को निजी कंपनियों को दिया है। इसका नगर निगम को क्या लाभ हो रहा है? इसके बारे में पार्षदों को अवगत करवाएं।

इसके अलावा वार्ड में साफ सफाई और अन्य रुके कामों को लेकर निगम के जिम्मेदारों की क्या कार्ययोजना है, इसे भी बताएं। साफ सफाई को लेकर उनकी नाराजगी भी दिखी।


 और जब बैठक में ही भड़क गए पार्षद पिंटू गौड़
सदन की बैठक चल रही थी। इसी बीच प्रस्ताव और वार्ड की समस्या को लेकर पिंटू गौड़ अपना पक्ष रख रहे थे। पीछे से पार्षद सौरभ विश्वकर्मा ने उन्हें बैठने और अन्य पार्षदों को अपनी बात रखने का मौका देने का अनुरोध किया। इसी बात से अचानक पिंटू नाराज हो गए और नाराज होकर खुद सदन के बाहर निकल गए।

इसी बीच अजय राय, रणंजय सिंह जुगनू, जियाउल इस्लाम, अभिषेक शर्मा समेत अन्य पार्षद सदन हाल के बाहर जाकर उन्हें अपने साथ लेकर वापस आए। 
 

Councilor gave memorandum to the Mayor regarding the issues in the House meeting.
सपा पार्षद जियाउल इस्लाम पार्टी के दूसरे पार्षद सहाब अंसारी के पास खड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
और अपने ही पार्षदों से फरियाद लगाते रहे जियाउल इस्लाम
सपा के पार्षद जियाउल इस्लाम अपने पार्टी के पार्षदों से थोड़े नाखुश दिखे। एक मुद्दे पर वो चाहते थे कि उनके बाकी सहयोगी भी उनका साथ दें। लेकिन, उनके बार-बार बोलने पर समर्थन में सपा के अन्य पार्षदों ने सहमति नहीं जताई। इसपर जिाउल इस्लाम उठकर सहाब अंसारी और अन्य पार्षद के पास आकर बोले, बैठे हो यार शांत.. साथ तो दे सकते हो न। 

नगर निगम की जमीन पर बिना अनुमति के चौकी का जताया विरोध
पार्षद अभिषेक शर्मा ने अपने वार्ड आत्माराम नगर मे नगर निगम की जमीन पर पुलिस चौकी बनाए जाने का विरोध जताया। कहा, बिना नगर निगम की अनुमति लिए आखिर पुलिस चौकी कैसे बनाई जा सकती है? जब जमीन नगर निगम की है तो पहले निगम से जमीन की एनओसी लेनी होगी। इसपर नगर आयुक्त ने उन्हें आश्वास्त किया कि बिना अनुमति के चौकी नहीं खुलेगी। 

Councilor gave memorandum to the Mayor regarding the issues in the House meeting.
सदन के बीच मोबाइल पर सोशल मीडिया पेज देखते पार्षद पिंटू गौड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिविल लाइंस द्वितीय के पार्षद पिंटू गौड़ नाराज होने के बाद वापस सदन में आए तो सुस्त से दिखने लगे। सदन में बैठक के दौरान ही वो अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पेज पर वीडियो और फोटो देखने लगे।

Councilor gave memorandum to the Mayor regarding the issues in the House meeting.
सदन में जीआईएस सर्वे को लेकर अपनी बात रखते सपा पार्षद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सदन में जीआईएस सर्वे को लेकर अपनी बात रखते सपा पार्षद जियाउल इस्लाम। उन्होंने कई संपत्ति बिल का उदाहरण दिया और प्रत्रावलियों को मेयर और नगर आयुक्त के मेज पर भी रख दिया।

Councilor gave memorandum to the Mayor regarding the issues in the House meeting.
सदन में पार्षद अपनी बात रखने के दौरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
होटल को इतना समय दिया, ठेले वालों को भी समय दे देते
सदन की बैठक में मियां बाजार के पार्षद समद गुफरान ने नगर निगम के बाहर शिवाय होटल के छज्जे को लेकर सवाल उठाए। नगर आयुक्त ने कहा कि उन्हें नक्शा दिखाने के लिए कहा गया था, उन्होंने जीडीए का नख्शा दिखाया है। इसपर पार्षद शिवेंद्र मिश्रा ने आपत्ति उठाते हुए कहा अगर होटल और उद्यमी को कार्रवाई के लिए पहले नक्शा दिखाए जाने के लिए समय दिया जाता है तो ठेले वालों पर ऐसी सख्ती और कार्रवाई क्यों की जाती। उन्हें भी समय दिया जाना चहिए। इसपर पार्षद अभिषेक शर्मा ने अपनी सहमति जताते हुए कार्रवाई के लिए दो पौमाने की बात बोलकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed