फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Councillor Shivendra Mishra was threatened with death in Gorakhpur, councillors held a meeting

Gorakhpur News: मुंबई से कट्टा मंगवा लिया है...पार्षद को मार देंगे गोली, दी धमकी- नाराज पार्षदों ने की बैठक

Wed, 16 Apr 2025 01:14 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 16 Apr 2025 01:14 PM IST
सार

बुधवार को पार्षद सभागार कक्ष में सभी पार्षदों की बैठक हुई। पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि पार्षद स्थानीय जनता के लिए ही नगर निगम से लेकर अन्य जगह संघर्ष करता है, उसका व्यक्तिगत कुछ नहीं होता है।

विज्ञापन
Councillor Shivendra Mishra was threatened with death in Gorakhpur, councillors held a meeting
भाजपा पार्षदों ने नगर निगम सभागार में की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तिवारीपुर क्षेत्र के कल्याणपुर वार्ड के पार्षद शिवेंद्र मिश्रा को मुंबई से असलहा मंगाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले को भाजपा पार्षदों ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को पार्षद सभागार कक्ष में सभी पार्षदों की बैठक हुई। पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि पार्षद स्थानीय जनता के लिए ही नगर निगम से लेकर अन्य जगह संघर्ष करता है, उसका व्यक्तिगत कुछ नहीं होता है।

विज्ञापन



लेकिन, जिस तरीके से पार्षद के साथ मनबढ़ों ने दुर्व्यवहार किया है और सभी उचित पटल पर शिकायत करने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। इस दौरान भाजपा के पार्षद एक साथ बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन


दरअसल, मामले में सोमवार को पार्षद की तरफ से तहरीर मिलने पर तिवारीपुर पुलिस ने प्रदीप सिंह और मुकेश सिंह के खिलाफ धमकी देने व गाली गलौज करने का केस दर्ज किया है। शिवेंद्र मिश्रा ने तहरीर देकर बताया है कि कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। मैं इसका निरीक्षण लगातार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वहां रहने वाले प्रदीप सिंह अपने रिश्तेदार मुकेश सिंह सोमवार को सड़क निर्माण निरीक्षण के दौरान धमकी दी और हाथापाई की कोशिश की। पार्षद शिवेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि मनबढ़ों ने मुंबई से असलहा मंगाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोप लगाया कि पहले तो पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद घंटे भर के लिए आरोपी को थाने पर बुलाया और आराम से कानूनी कार्रवाई कर उसे वापस जाने दिया। वापस जाने से उन्हें डर सता रहा है कि कहीं रात-बिरात उनके साथ कोई घटना न हो जाए।


इस संबंध में तिवारीपुर थाना प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया है कि पार्षद की तहरीर पर दो आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed