फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Council schools will open only after Diwali

दिवाली बाद ही खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, राज्यमंत्री ने कहा- चल रहा है मंथन 

Mon, 12 Oct 2020 03:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Oct 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
Council schools will open only after Diwali
शिक्षा मंत्रा का सम्मान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को दीवाली बाद खोलने की तैयारी है। शासन स्तर पर मंथन किया जा रहा है। शासन ने फिलहाल 19 अक्तूबर से नौंवी  से बारहवीं के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी है। बड़े बच्चों की निगरानी की जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो एक महीने बाद से छोटी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षामंत्री ने रविवार को अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दीक्षा भवन में आयोजित गुरु श्री सम्मान कार्यक्रम में आए शिक्षामंत्री ने मीडिया कर्मियों से बात की और कहा कि परिषदीय विद्यालयों को कॉपी किताब, स्कूल बैग, यूनिफार्म पूर्व में वितरित की जा चुकी है। स्वेटर वितरण का काम भी चालू हो गया है। मिड डे मील का खाद्यान्न कोटेदार के माध्यम से वितरित कराया जा रहा। मिड डे मील  की परिवर्तन लागत अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है। एहतियात के तौर पर फिलहाल छोटी कक्षाओं के विद्यालय नहीं खोले गए हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। आने वाले एक महीने  में इसमें और कमी आएगी। तभी छोटे बच्चों को स्कूल बुलाना मुनासिब होगा।
विज्ञापन


स्कूल फीस माफी की कोई गुंजाइश नहीं
प्राइवेट स्कूलों की फीस माफी को लेकर अभिभावकों के प्रदर्शन पर शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि इस पर पहले ही फैसला लिया जा चुका है। स्कूल फीस की माफी की गुंजाइश नहीं है। स्कूलों को फीस में बढ़ोतरी नहीं करने और स्कूल फीस जमा कराने के लिए दबाव न बनाने का सख्त निर्देश दिए गए हैं। कहा कि प्राइवेट स्कूलों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार हासिल होता है। आखिर उन लोगों के भविष्य के बारे में सोचना भी सरकार का ही काम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाइड लाइन के मुताबिक दिया डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रमोशन
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि यूजीसी की गाइड लाइन के मुताबिक ही प्रथम और अंतिम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं को प्रमोट किया गया है। वहीं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई है। अगर किसी प्रशिक्षु का बैक पेपर आया है तो उसकी परीक्षा कराई जाएगी। फिर उसे प्रमोशन का लाभ दिया जाएगा। प्रशिक्षुओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी प्रशिक्षु का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed