फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corporate houses to give training to gorakhpur ITI students

खुशखबर: गोरखपुर के औद्योगिक संस्थान तराशेंगे 126 युवाओं का हुनर, छात्रों को मिलेगा लाभ

Mon, 07 Jun 2021 02:33 PM IST
प्राची प्रियम विवेक सिंह, गोरखपुर
विवेक सिंह, गोरखपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 07 Jun 2021 02:33 PM IST
सार

राजकीय औद्योगिक संस्थानों (आईटीआई) में अध्ययन करने वाले युवाओं को ज्यादा  कुशल बनाने के लिए आईटीआई और औद्योगिक संस्थान मिलकर ड्यूल सिस्टम ट्रेनिंग (डीएसटी) मॉड्यूल पर प्रशिक्षण देंगे।
 

विज्ञापन
Corporate houses to give training to gorakhpur ITI students
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय औद्योगिक संस्थानों (आईटीआई) में अध्ययन करने वाले युवाओं को ज्यादा  कुशल बनाने के लिए आईटीआई और औद्योगिक संस्थान मिलकर ड्यूल सिस्टम ट्रेनिंग (डीएसटी) मॉड्यूल पर प्रशिक्षण देंगे। इसे लेकर जिले के पांच आईटीआई का गोरखपुर की कंपनियों से करार हुआ है।

विज्ञापन


पहले चरण में 126 से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। आईटीआई में चलने वाले एक वर्ष के कोर्स में कंपनी तीन से छह महीने और दो वर्षीय कोर्स में 6-12 महीने का प्रशिक्षण देगी। शेष वक्त में विद्यार्थियों को आईटीआई में थ्योरी, प्रैक्टिकल के साथ साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो संस्थानों में प्रशिक्षण हासिल करने के बाद युवाओं को कंपनी की डिमांड के मुताबिक तैयार किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


30 मई को व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की प्रदेश के सभी नोडल प्रधानाचार्यों और ज्वाइंट डायरेक्टर्स के साथ हुई वीडियो कांफ्रेसिंग में इस प्रस्ताव को पेश किया गया था। जिसे स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी व्यवस्था के तहत आईटीआई से पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थी जब कंपनी में काम करने जाते हैं तो उन्हें खुद को अपडेट करने में काफी परेशानी होती है। आईटीआई में जिस उपकरण पर वो प्रैक्टिस करते हैं वो केवल प्रशिक्षण के काम आते हैं। जबकि कंपनी में उन मशीनों के द्वारा प्रोडक्शन का भी काम लिया जाता है। ऐसे में अगर युवा उन मशीनों पर काम करने का पूर्व में ही प्रशिक्षण लेंगे तो आगे उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

आईटीआई कंपनी ट्रेड संख्या
आईटीआई रेलवे कॉलोनी शांति पेट्ट प्रीफार्म इंडस्ट्रीज, गीडा इलेक्ट्रिकल 21
आईटीआई चौरीचौरा सद्गुरू फैशन प्राइवेट लिमिटेड फैशन टेक्नोलॉजी 21
आईटीआई खजनी सद्गुरू फैशन प्राइवेट लिमिटेड कटिंग एंड टेलरिंग 21
आईटीआई बांसगांव केयर मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड गीडा फिटर 21
आईटीआई चरगांवा साहु सिविंग मशीन, माया बाजार इलेक्ट्रीशियन 21
आईटीआई चरगांवा साहु सिविंग मशीन, मायाबाजार फिटर 21



आईटीआई के जेडी राजेश राम ने बताया कि युवाओं के कौशल विकास के लिए डीएसटी मॉडयूल तैयार कराया गया है। इसके अंतर्गत युवाओं को कंपनी के साथ साथ आईटीआई में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि युवाओं को कंपनी की आवश्यकता के अनुरूप तैयार किया जा सके। जिले के पांच आईटीआई ने गोरखपुर की कंपनियों से करार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed