गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने अलग अंदाज में जनता से की अपील, कहा- जरूर जलाएं एक दीया
उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने घर में कम से कम एक दीया भारत के नाम जरूर जलाएं। पूरे विश्व को पता होना चाहिए कि हम भारतवासी एक हैं, हम सब मिलकर इस महामारी, जिसका नाम कोरोना है, वह लड़ाई हार रहा है और हम जीतेंगे।
इसके बाद रवि किशन ने भोजपुरी में लोगों से कहा कि 'जतना लोग हमके चाहे वाला बणन चाहे यूपी और बिहार से होखे, उ सब लोगन से हाथ जोड़ के हमार निवेदन बा की एक दीया आज जलहिया।
आप भी सुनिए उन्होंने क्या कहा...
दीपज्योतिः परब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः।
दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥
आज रात 9 बजे,9 मिनट,
आइये अपने घरों में रहकर दीप जलाए प्रकाश के तेज को चारों ओर फैलाएं।
कोरोना महामारी से लड़ने में देश की एकजुटता का संदेश दें। @narendramodi जी🙏#IndiaFightsCorona #9Minute9baje pic.twitter.com/e9IIpe8cEs
— Ravi Kishan (@ravikishann) April 5, 2020