{"_id":"5f564b1d373034006b195944","slug":"coronavirus-latest-updates-in-gorakhpur-new-cases-found-and-deceased","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना संक्रमण से दो की मौत, सामने आए 193 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण से दो की मौत, सामने आए 193 नए मरीज
Mon, 07 Sep 2020 08:30 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 07 Sep 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को जिले में 193 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही दो मरीजों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
इनमें एक 70 साल की महिला और एक 38 साल का युवक शामिल हैं। संक्रमितों में शहर के 73, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 106 मरीज शामिल हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 11311 पहुंच गई है।
विज्ञापन
इनमें से 8167 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि मौत का आंकड़ा 146 पहुंच गया है। फिलहाल गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के 2998 एक्टिव मरीज हैं।