फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   coronavirus in gorakhpur 191 positives case found including BRD doctor In Gorakhpur, three died

गोरखपुर में बीआरडी के डॉक्टर समेत 191 पॉजिटिव मिले, तीन की मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 14312

Tue, 22 Sep 2020 10:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Sep 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gorakhpur 191 positives case found including BRD doctor In Gorakhpur, three died
फाइल फोटो - फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण के बीच मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 191 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही तीन मरीजों की मौत भी हुई है। संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल के डॉक्टर समेत झरना टोला और शिवपुर में एक ही परिवार के कई लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 14312 पहुंच गया है। इनमें 12677 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत का आंकड़ा 214 पहुंच गया है। एक्टिव केस 1421 हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पांचवें दिन एक और डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। डॉक्टर के अलावा कई कर्मी भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। एक निजी अस्पताल के डॉक्टर भी संक्रमण का शिकार हुए हैं। इनके अलावा झरना टोला में 31 और शिवपुर में 18 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें झरना टोला में एक ही परिवार के पांच लोग, उसी मोहल्ले के एक ही परिवार के तीन लोग, शिवपुर में एक ही परिवार के आठ लोग, शिवपुर में एक ही परिवार के तीन लोग, बशारपुर में एक ही परिवार के दो लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।

शाहपुर थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 70 मरीज

शहर की बात करें तो 126 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 70 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा गोरखनाथ 10, कोतवाली पांच, कैंट 27, रामगढ़ताल एक, गुलहरिया तीन, राजघाट दो, चिलुआताल तीन और तिवारीपुर में पांच मरीज मिले हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 54 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव, बड़हलगंज, सरदारनगर, पिपराइच में तीन-तीन, कैंपियरगंज चार, चरगांवा 17, गगहा, जंगल कौड़िया में दो-दो, कौड़ीराम एक, खोराबार पांच, पाली एक, सहजनवां आठ और गोला में दो मरीज मिले हैं। 

तीन संक्रमितों की हुई मौत 
पिछले 24 घंटे में तीन संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें दो मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में और एक मौत रक्षित हॉस्पिटल में हुई है। शहर के मियां बाजार के रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बीआरडी में इलाज के दौरान हुई है।

कैंपियरगंज के चौमुखा निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी बीआरडी में हुई है। इनके अलावा बगही के 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत रक्षित हॉस्पिटल में हुई है। इनके अलावा निजी अस्पतालों में हुई दो पुराने मौत के आंकड़े को मंगलवार को पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इसकी वजह से कुल मौतों की संख्या 214 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed