फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coronavirus can reach Varanasi after Corona positive death in Gorakhpur

गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत के बाद वाराणसी में मचा हड़कंप, जाने कैसे जुड़ा है इसका तार

Thu, 02 Apr 2020 09:50 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Apr 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus can reach Varanasi after Corona positive death in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बस्ती जिले के युवक की मौत के बाद वाराणसी तक कोरोना वायरस पहुंचने की आशंका तेज हो गई है। क्योंकि जिस एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज से युवक के शव को बस्ती ले जाया गया था, उसी एंबुलेंस से मंगलवार को बीआरडी कॉलेज का हार्ट का एक मरीज वाराणसी गया था।  
विज्ञापन


इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से उस मरीज सहित वाराणसी प्रशासन को भी दे दी गई हैं। लेकिन, अब लोगों को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर वायरस का संक्रमण मरीज में फैल गया होगा तो वह अपने परिजनों को भी इसका शिकार बना सकती है।
विज्ञापन


तीन चालक हो सकते है संक्रमण का शिकार
जिस एंबुलेंस से युवक के शव को बस्ती ले जाया गया था। वह एंबुलेंस बस्ती के बाद वाराणसी गई और वहां से आने के बाद मेडिकल कॉलेज कैंपस पहुंची। वाराणसी से आने के बाद उसी एंबुलेंस में दो और एंबुलेंस चालक सो गए थे। इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को हुई तो उन्होंने तीनों एंबुलेंस चालकों को तत्काल होम क्वारंटीन करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो डॉक्टर सहित चार और स्वास्थ्यकर्मी हुए आइसोलेट

युवक में कोरोना के संक्रमण मिलने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज करने वाले दो डॉक्टर, सहित दो स्टाफ नर्स और दो पैरोमडिकल स्टाफ को एहतियात के तौर पर आइसोलेट कर दिया गया है।

साथ ही यह भी तलाश की जा रही है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि जब तक उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है तो उससे पहले ये डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी किससे-किससे मिले।

नमूने लेने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी हुए आइसोलेट
नमूना लेने वाले डॉक्टर, दो लैब टेक्नीशियन, मरीज की देखरेख में लगे चार पैरामेडिकल स्टॉफ को जैसे ही इसकी सूचना मिली कि युवक के अंदर कोरोना का संक्रमण मिला है, वैसे ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड नंबर 14, ट्रामा सेंटर, आईसीयू और कोरोना वार्ड को पूरी तरह से सैनिटाइज करा दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed