फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona warriors gorakhpur

लापरवाही न बरतें, कोरोना के लक्षण दिखें तो छिपाएं नहीं

Sat, 15 Aug 2020 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
corona warriors gorakhpur
लापरवाही न बरतें, कोरोना के लक्षण दिखें तो छिपाएं नहीं
विज्ञापन

गोरखपुर। अगर किसी को भी कोरोना संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं तो छिपाए नहीं। तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। जांच कराएं। आपकी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, साथ ही दूसरे भी इससे संक्रमित हो सकते हैं। यह अपील है उन डॉक्टरों की, जो खुद की जान को जोखिम में डालकर संक्रमितों के इलाज में जुटे हैं और अपना फर्ज निभा रहे हैं।
इलाज ही पहली प्राथमिकता
कोरोना महामारी के बीच मरीजों का इलाज ही पहली प्राथमिकता है। मरीजों को समझाया जा रहा है कि वे संक्रमण से कैसे बचें। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉ. महिम मित्तल की अगुवाई में टीम सावधानी बरतते हुए संक्रमितों के इलाज में जुटी है। संक्रमण के खतरे के बावजूद डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. गगन गुप्ता, सीएमएस, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
परस्पर सहयोग से जीती जा रही कोरोना से जंग
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से कोरोना से जंग जीती जा रही है। मेडिकल कॉलेज में अब तक 500 से अधिक गंभीर मरीजों को ठीक करके घर भेजा चुका है। इन मरीजों को यह समझाया भी गया है कि कोरोना से कैसे बचें और अपने परिवार को कैसे बचाएं। जरा सी लापरवाही पूरे परिवार को खतरे में डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राज किशोर सिंह, नोडल अधिकारी, कोरोना वार्ड, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
जागरूकता से ही संक्रमण से बच सकेंगे
कोरोना संक्रमण के मरीजों की बढ़ती संख्या के पीछे लोगों की लापरवाही जिम्मेदार है। अगर लोग जागरूक रहेंगे, तो इस वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। अगर जरा सी भी लापरवाही हुई तो कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जाएगी। इसलिए खुद तो सजग रहें ही, दूसरों को भी बचाव के प्रति जागरूक करें।

डॉ. सुनील केजरीवाल, वरिष्ठ चिकित्सक
कोरोना मरीजों का रखा जा रहा पूरा ख्याल
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मरीजों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। यही वजह है कि केस बढ़ते जा रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम मरीजों के इलाज में जुटी हुई है। कोरोना वार्ड में मरीजों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
डॉ. अशोक यादव, सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed