फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona vaccine second dry run will be held on 75 booth in Gorakhpur on January 11

गोरखपुर में 11 जनवरी को 75 बूथों पर होगा दूसरा ड्राई रन, सीएमओ ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश

Fri, 08 Jan 2021 12:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Jan 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine second dry run will be held on 75 booth in Gorakhpur on January 11
vaccination Dry run in Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुरक में कोविड टीकाकरण का दूसरा ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) 11 जनवरी को होगा। इस दौरान सभी 75 बूथों पर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। पहला ड्राई रन केवल छह अस्पतालों में 12 बूथों पर हुआ था। जिसमें मिली कमियों को दूर करने के लिए 11 जनवरी के पहले भी एहतियात के तौर पर दो बार हर बूथ पर ड्राई रन आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों के बाबत निर्देश दिए हैं। बताया कि सभी 75 बूथों पर वैक्सीनेटर की तैनाती कर दी गई है। वहीं के स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगवाने का पूर्वाभ्यास करेंगे। इसके माध्यम से वैक्सीनेटर को दक्ष करने का उद्देश्य है। इस दौरान खामियां देखने के लिए निगरानी समिति के लोग और नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

 
पूर्व की कमियों को सुधारेंगे
पहले ड्राई रन में सभी 12 बूथों पर संबंधित अस्पताल या आसपास के अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने के पूर्वाभ्यास के लिए भेजा गया था। वैक्सीनेटर व सहयोगी कहीं विलंब से पहुंचे तो कहीं वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने लाइन नहीं लगाई। उन्हें नियम के अनुसार वेटिंग एरिया में बैठाया नहीं गया। सीधे टीकाकरण केंद्रों में पहुंचा दिए गए थे। टीकाकरण के बाद वैक्सीनेटर द्वारा पांच संदेश दिए जाने हैं, जो कई वैक्सीनेटर भूल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएमओ डॉ. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने बताया कि 11 जनवरी को होने वाले कोविड टीकाकरण के दूसरे ड्राई रन के लिए वैक्सीनेटर व पूरी टीम को तैयार किया जा रहा है। कोई दिक्कत न हो इसके लिए लगातार प्रशिक्षण चल रहा है। दूसरे ड्राई रन के पहले भी एहतियात तौर पर दो बार हर बूथ पर ड्राई रन आयोजित कर पूरी प्रक्रिया को परखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed