फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona Vaccination Cluster campaign will no longer run even on Monday

कोरोना टीकाकरण: क्लस्टर महाअभियान अब सोमवार को भी नहीं चलेगा, इस वजह से लिया गया फैसला

Sat, 03 Jul 2021 08:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Jul 2021 08:45 PM IST
सार

वैक्सीन की कमी की वजह से लिया गया फैसला, क्लस्टर महाअभियान सोमवार से नहीं चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Corona Vaccination Cluster campaign will no longer run even on Monday
टीका लगवातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड टीकाकरण के बीच शनिवार को जिले में 33 हजार डोज कोविशील्ड की मिल गई है। इधर, डेढ़ लाख डोज गोरखपुर और बस्ती मंडल के लिए रविवार को फ्लाइट से आएगी। बावजूद इसके क्लस्टर महाअभियान सोमवार से नहीं चलाया जाएगा।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार महाअभियान के लिए कम से कम डेढ़ लाख डोज होनी चाहिए जिससे पांच-छह दिनों तक अभियान को चलाया जा सके। लेकिन अभी इतनी वैक्सीन विभाग को मिली नहीं है। यही वजह है कि पिछले एक सप्ताह से महज 30 से 40 प्रतिशत ही टीकाकरण हो पा रहा है।
विज्ञापन


जिले में 21 जून से क्लस्टर अभियान की शुरुआत सात ब्लॉकों से हुई। हर दिन 25 हजार से अधिक लोगों को टीका भी लगाया जा रहा था। इस बीच वैक्सीन खत्म हो गई। इसके बाद अभियान को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच तय हुआ कि एक जुलाई से हर दिन 20 ब्लॉकों में क्लस्टर महाअभियान के तहत 200 से अधिक बूथ बनाते हुए लोगों को टीके लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि 33 हजार डोज कोविशील्ड के मिली है।

तिथि               टीकाकरण
28 जून              11642
29 जून              3356
30 जून              3814
एक जुलाई            8377
दो जुलाई             12961
तीन जुलाई           5868

 

5868 ने लगवाया कोविड का टीका

शनिवार को जिले में शहर से लेकर गांव तक 50 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 5868 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया है। वैक्सीन के लिए सबसे अधिक भीड़ जिला अस्पताल के दोनों बूथों पर रही। इन बूथों पर लोग सुबह नौ बजे से ही लाइन में लग गए थे।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि क्लस्टर महाअभियान पर शासन की ओर से रोक लगाई गई है। शासन से अनुमति मिलते ही महाअभियान के तहत टीकाकरण शुरू किया जाएगा। अभी सामान्य बूथों पर टीकाकरण हो रहा है।

रेलवे: अब तक 43,019 कर्मचारियों को लगाई गई वैक्सीन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारियों को कोविड 19 से बचाव के लिए टीकाकरण कार्य चरणबद्ध और तेजी से किया जा रहा है। शनिवार तक टीकाकरण के योग्य सभी आयु वर्ग के 43,019 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। महा प्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने टीकाकरण से छूटे हुए सभी कर्मचारियों को शीघ्र वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया। गोरखपुर मुख्यालय के 10,112 कर्मचारी वैक्सीन लगवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed